Holi Ke Totke: आपको पता होगा ही की रंगो के पर्व होली से एक दिन पहले होलिका दहन का विधान होता है। इस दिन किये गए कुछ ज्योतिषीय उपाय अचूक फल प्रदान करते हैं। ज्योतिष शास्त्र में होलिका दहन की रात को मनोवंछित फल की रात मानी जाती है। होलिका पर किये गए आसान उपाय भी अच्छा फल प्रदान करते हैं। इस दिन अभिमंत्रित कर जड़ी-बूटी को घर में लाया जाता है। बहुत से लोग इस रात को कई मन्त्रों की सिद्धि भी करते हैं। यदि कड़ी मेहनत करके भी आपका व्यवसाय आगे नहीं बढ़ पा रहा है तो होलिका दहन के दिन आप कौड़ी संबंधी उपाय कर अपने भाग्य को चमका सकते हैं।

होली पर करें ये उपाय

1. होलिका दहन की रात को गोमती चक्र लेकर उसको शिवलिंग पर चढाने से नौकरी तथा व्यापार में उन्नति मिलती है।

2. यदि आप लम्बे समय से बेरोजगार हैं, नौकरी नहीं मिल रही है तो आप होलिका दहन की रात करीब 12 बजे से पहले एक नींबू के चार टुकड़े कर चारों दिशाओं में फेंक दें।

3. यदि आपके घर में धन नहीं रूक रहा है। धन की हानि लगातार हो रही है तो आप होली के दिन एकाक्षी नारियल का पूजन कर उसको लाल कपड़े में लपेट कर अपने घर या व्यापारिक स्थल पर रख दें।

4. यदि आप आर्थिक तंगी से गुजर रहें हैं तो एक जटा वाला नारियल लेकर 10 रुपये के सिक्के को 7 बार कलावे से बांध दें। अब इस नारियल को हाथों में लेकर होलिका दहन के समय उसको अग्नि में समर्पित कर दें। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।

5. यदि आप अपने जीवन में कई प्रकार की समस्याओं से गुजर रहें हैं तो होलिका दहन के दिन अपनी मुट्ठी में पीली सरसों रख कर ले जाएं तथा होलिका दहन के समय उसको अग्नि में समर्पित कर दें।

6. यदि आपके बिजनेस में लगातार हानि हो रही है तो आप होली के दिन 7 कौड़ियां लेकर अपने ऊपर से सात बार उतार लें तथा होलिका दहन की अग्नि में समर्पित कर दें। ऐसा करने से धन के योग बनते हैं तथा व्यापार में उन्नति होती है।

7. यदि आप काफी समय से बीमार हैं या फिर आप चाहते हैं की आप सेहतमंद रहें तो आपको श्रीफल लेकर उसे अपने ऊपर से 7 बार एंटी क्लॉक वाइज उतार लें। इसके बाद इसको होलिका दहन की अग्नि में समर्पित कर दें।

8. यदि घर के सदस्यों से आपसी टकराव है या पति-पत्नी में अधिक झगड़े हो रहें हैं तो होलिका की राख को एक कागज़ में लपेट कर अपने घर में रख देना चाहिए। इसके अलावा आप होलिका दहन के दिन एक चौमुखी दीपक अपने घर की चौखट पर जला दें।