नई दिल्ली| कल यानि 10 जुलाई 2023, सावन का दूसरा सोमवार हर राशि के जातको के लिए सबसे महत्वपूर्ण दिन है। महादेव के धरती के आने के बाद से उनकी कृपा सभी श्रृद्धालुओं पर बरसती है। लेकिन इनके बीच कुछ ग्रहों की चाल कल के दिन इन रासि के जातकों पर अपना असर दिखा सकता है।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए कल दिन च्छी बीत सकता है। नौकरी के साथ साथ प्रमोशन होने के भी रास्ते खुल रहे है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए कल का दिन बहुत ही शुभ होगा.इस राशि के जातक कल के दिन अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें.अपनों से बड़ों का आदर करें।कल के दिन परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा,जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। संतान की ओर से कोई खुशी का समाचार मिल सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए कल का दिन लाभप्रद हो सकता है। आपको धन का लाभ होगा। आपका कोई पुराना साथी मिल सकता है।

कर्क राशि

कल का दिन कर्क राशि के जातको के लिए अच्छा रहेगा। उनके घर बैठे ही बहुत सारे रूके कार्य पूरे हो जाएंगे,जिससे आपको लाभ की प्राप्ति होगी,और धन की बचत भी होगी।

सिंह राशि

कल का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए थोड़ा सा परेशानी वाला साबित होगा। कलके दिन आपका स्वभाव  थोड़ा चिड़चिड़ा रहेगा। आपका मन अंसामत रहेगा। भगवान भोलेनाथ की पूजा करें।

कन्या राशि 

कन्या राशि के जातकों के लिए कल का दिन सफलता से भरा रहेगा।,यदि आप किसी नए प्रोजेक्ट पर निरंतर काम कर रहे हैं, तो उसमें कल आपको सफलता मिलने की संभावना है।इन राशि को जातकों के लिए कल का दिल शुभ फल लाने वाला है। उनकी पढ़ाई लिखाई से लेकर नौकरी तकके खास अवसर बनने वाले है।

तुला राशि 

कल का दिन तुला राशि के जातकों के लिए खुशी देने वाला साबित होने वाला है। कल आपको नौकरी के नए असार मिल सकते है। आपके धन में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कल का दिन व्यवसाय में परेशानी खड़ी कर सकता है। इसके अलावा कल आपको नौकरी में अपना मनपसंद पद या कार्य मिल सकता है, जिससे आपको प्रसन्नता होगी।

धनु राशि 

धनु राशि के जातकों के लिए कल का दिन सफलता से भरा रहेगा. यदि आप शैक्षिक और बौद्धिक कार्यों में सफलता पाने के लिए प्रयास कर रहे हैं, कल आपको सफलता अवश्य मिलेगी. छात्रों को भी पढ़ाई से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

मकर राशि 

मकर राशि के जातकों के लिए कल का दिन व्यवसाय में लाभ देने वाला साबित हो सकता है.कल आपका दिन परिवार वालों को खुश करने में ही बीतेगा। खर्चों पर रोक लगाएं।

कुंभ राशि

कल के दिन कुंभ राशि के जातकों को यात्रा के योग बन रहे है, इस यात्रा का लाभ आपको आपके व्यवसाय में भी हो सकता है। व्यवसाय के लिए नई योजनाओं के अवसर मिल सकते हैं।

मीन राशि 

कल का दिन मीन राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ है. आपकी राशि में कल यात्रा के योग बन रहे हैं जो कि सुखद होंगे।