नई दिल्ली। भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) ने शुक्रवार (7 जुलाई) को अपना 42वां जन्मदिन (MS Dhoni Birthday) अपने दोस्तो के साथ सेलिब्रेट किया। इस दौरैन का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें यह सलामी बल्लेबाज अपनी बेटिंग सो दूर होकर बॉलीवुड के गानों में रंगते नजर आए। 42 वर्षीय धोनी सोशल मीडिया से दूर रहते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर दूसरों के चलते उनकी उपस्थिति दर्ज हो जाती है। अब धोनी का एक अनदेखा वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो अमिताभ बच्चन की ल्म का गाना गाते नजर आ रहे है। इस लीडियो को क्रिकेटर मोहित शर्मा (Mohit Sharma Instagram) ने अपने इन्स्टा पर पोस्ट किया है।

महेंद्र सिंह धोनी के 42वें जन्मदिन पर, मोहित शर्मा ने उनका यह पुराना गाने वाला वीडियो शेयर करतेहुए जन्मदिन की बधाई दी। वायरल ह रहे वीडियो में धोनी सुपरहिट फिल्म मुकद्दर का सिकंदर से “सलाम-ए-इश्क मेरी जान” का गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं।

“सलाम-ए-इश्क मेरी जान” गाना गाते हुए MS Dhoni का वीडियो:

यह बात बहुत ही कम लोग जानते होगें कि महेंद्र सिंह धोनी महान गायक किशोर कुमार के जबरदस्त फैन हैं। धोनी की जुंबा पर अक्सर कुमार के गानें ही गुनगुनाते हुए नजर आते है। जिसमें “मैं पल दो पल का शायर” गाना धोनी का सबसे खास गाना है।

बतादे कि जब भारत के पूर्व कप्तान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी तब इसी गाने का इस्तेमाल किया था। धोनी को भी एक बार स्टेज पर ये गाना गाते हुए रिकॉर्ड किया गया था।