आज के समय में भोजपुरी गाने सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहे हैं, इसके अलावा शादी-पार्टीयों में भी इनकी डिमांड बढ़ गयी है। इस वजह से भोजपुरी एक्टर्स की फैन फॉलोइंग भी बढ़ गई है। कई भोजपुरी अभिनेताओं और अभिनेत्रियों ने अपने बेहतरीन अभिनय से जनता के दिल में अपनी ख़ास जगह बना ली है। लोगों को भोजपुरी स्टार्स अक्षरा सिंह और पवन सिंह की जोड़ी काफी पसंद आती है। बता दें कि इस जोड़ी ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है और जबरदस्त हिट फ़िल्में दी हैं।
वायरल हो रहा वीडियो
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अक्षरा सिंह तथा पवन सिंह ने कई फिल्मों में साथ में काम किया है, और इनके कई गाने आज भी वयारल होते रहते हैं। लोग भी इस जोड़ी के गानों को देखना काफी पसंद करते हैं।
ऐसे में इस जोड़ी का एक गाना “मरद वाला खेल” खूब वायरल हो रहा है, जिसको लोग बार-बार देख रहे हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि अक्षरा सिंह बंद कमरे में पवन सिंह से रोमांटिक होने की कोशिश कर रही हैं।
रोमांस ने बनाया दीवाना
भोजपुरी फिल्मों के गानों में रोमांस काफी भर-भर के दिखाया जाता है। इस वायरल हो रहे वीडियो में “मरद वाला खेल” नामक इस गाने में भी पवान सिंह और अक्षरा सिंह के बीच जबरदस्त रोमांस दिखाया जा रहा है। बता दें कि इस गाने को लाखों लोग देख चुके हैं और यह गाना काफी पॉपुलर हो रहा है, इसके अलावा बड़ी संख्या में लोग इस गाने को शेयर भी कर रहें हैं।
जबरदस्त ठुमको और रोमांस से गाना हुआ हिट
इस गाने में अक्षरा सिंह और पवन सिंह साथ में जबरदस्त ठुमके लगाते हुए नजर आ रही हैं। इस गाने में अक्षरा सिंह ने नारंगी साड़ी पहनी हुई है। इसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं और उनको देख कर पवन सिंह काफी नर्वस दिखाई दे रहें हैं।
बता दें कि ये गाना बेहतरीन डांस और रोमांस के कारण काफी देखा जा रहा है। इस गाने को यूट्यूब पर 7 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस गाने को प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है और आजाद सिंह ने इस गाने के बोल लिखें हैं। इस गाने को Wave Music चैनल पर शेयर किया गया है।
