Yamaha कंपनी की बाइकों को भारत में काफी लम्बे समय से इस्तेमाल किया जा रहा है। वक्त के साथ चलने वाली Yamaha अब आज के समय के हिसाब से नई बाइकों को लांच करने में लगी हुई है तो दूसरी और पुरानी बाइकों के अपडेटेड वर्जन भी बाजार में ला रही है। इसी क्रम में Yamaha ने नए साल पर Yamaha R15 को अपडेटेड करने के लिए शामिल किया है। आपको बता दें की यह नया अपडेटेड वर्जन पहले से ज्यादा खतरनाक होगा। आइये अब आपको इसमें मिलने वाले फीचर्स आदि के बारे में जानकारी देते हैं।

Yamaha R15 का डिजाइन

यामाहा के इस अपडेटेड मॉडल में आपको कैसे फीचर्स मिलेंगे जो इसको पहले से ज्यादा आकर्षक बनाते हैं। आपको बता दें की इसमें आकर्षक एलईडी हेडलाइट एलईडी, टर्न इंडिकेटर ट्विन एलइडी की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा इसमें डीआरएल के साथ वेरिएबल वाल्व एक्चुएशन (वीवीए) और मस्कुलर बॉडी ईंधन टैंक इसमें दिया जा रहा है। जो इसके आकर्षण को पहले से ज्यादा बढ़ाते हैं।

Yamaha R15 का दमदार इंजन

यह काफी शानदार रेसिंग बाइक है। इसमें आपको काफी दमदार इंजन दिया जा रहा है। बता दें की इस बाइक में 155 सीसी सिंगल सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। जो की इसकी परफॉर्मेंस को और भी ज्यादा बढ़ाता है। यह इंजन 10,000 आरपीएम पर 18.5bhp की शक्ति और 7,500 आरपीएम पर 14.2nm का टॉर्क उत्पन्न करता है। इस इंजन को 6 स्पीड गियर बॉक्स के साथ में जोड़ा गया है। इसमें दो राइडिंग मोड ट्रैक और स्ट्रीट की सुविधा भी दी गई है।

Yamaha R15 का ब्रेकिंग सिस्टम

आपको बता दें की इस बाइक के ब्रेकिंग और सस्पेंशन में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें मानक मॉडल की तरह ही अपसाइड-डाउन फ्रंट फोर्क्स और एक रियर मोनो-शॉक को नियंत्रित किया गया है। ब्रेकिंग सेटअप में दोनों पहियों पर सिंगल डिस्क ब्रेक के द्वारा जोड़ा गया है।

यामाहा R15 की कीमत

आपको बता दें की यामाहा R15 V4 कुल 5 वेरिएंट वेरिएंट में पेश की गई है। इसके शुरूआती वेरिएंट की कीमत 1.82 लाख रुपए से शुरू की गई है। जब की इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 1.98 लाख रुपए एक्स शोरूम तक जाती है। इसमें कंपनी आपको 7 कलर ऑप्शन की सुविधा भी देती है।