Bajaj की बाइकों को भारत में काफी इस्तेमाल किया जाता है। बढ़िया लुक तथा बेहतरीन फीचर्स के साथ धांसू माइलेज इनमें आपको दिया जाता है। इसी कारण काफी लोग Bajaj की बाइकों को पसंद करते हैं। हालही में Bajaj ने अपनी एक बेहतरीन बाइक को लांच किया है। इस बाइक का नाम Bajaj Platina 110 है। इसमें आपको आकर्षक लुक के साथ दमदार इंजन दिया जा रहा है। इसके साथ ही इसका माइलेज भी काफी जबरदस्त है। आइये अब आपको इस बाइक के बारे में विस्तार से बताते हैं।

दमदार है इंजन

Bajaj Platina 110 में आपको काफी दमदार इंजन दिया गया है। बता दें की इसमें 115.45 cc का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड फ्यलू इंजेक्टिड इंजन लगाया गया है। यह इंजन 8.6 बीएचपी और 9.81 न्यूटन मीटर का टॉर्क उत्पन्न करता है। जिससे आपकी बाइक को जबरदस्त परफॉर्मेंस मिलती है। इसमें आपको काफी बेहतरीन माइलेज मिलता है। जानकारी दे दें की यह बाइक आपको 70 से 80 kmpl का शानदार माइलेज आसानी से प्रदान कर देती है।

जान लें फीचर्स

इस बाइक में आपको काफी बेहतरीन फीचर्स दिए जा रहें हैं। आपको बता दें की इसमें पीछे की ओर ड्यूल स्प्रिंग शॉक अर्ब्जाबर दिए जा रहें हैं। इसका कर्ब वजन 123 kg है। इसमें आपको डिस्क ब्रेक की सुविधा दी गई है। यह बाइक एबीएस टेक्नोलॉजी के साथ आती है। इसमें DRL लाइट्स दी हुई है, जो आपको साफ विजिबिलिटी प्रदान करती हैं। इसमें आपको डिजिटल स्पीडोमीटर सहित अन्य कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। यह बाइक आपको चार कलर ऑप्शन में दी गई है। जिनमें पहला कलर एबोनी ब्लैक, दूसरा कलर ग्लॉस प्यूटर ग्रे, तीसरा कलर कॉकटेल वाइन रेड और चौथा कलर सैफायर ब्लू है।

जान लें कीमत

Bajaj Platina 110 बाइक की कीमत के बारे में बात करें तो बता दें की इसकी एक्सशोरूम कीमत 72224 रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा मौजूदा वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत 68544 रुपये है।