नई दिल्ली: जानकार मानते हैं कि भारतीय सड़कों के लिए महिंद्रा कंपनी की गाड़ियां सबसे ज़बरदस्त होती हैं। महिद्रा की गाड़ी जंगल पहाड़ सड़क हर जगह पूरे दमखम के साथ चलती है। इसी तरह से महिंद्रा की बोलेरो जो एसयूवी कैटेगेरी में आती है, बोलेरो कंफर्टेबल होने के साथ रफ एंड टफ नेचर की कार के रूप में जानी जाती है। दूसरी कंपनियों की एसयूवी को खास वर्ग या खास स्थान में पसंद किया जाता है, लेकिन देश में महिंद्रा की बोलेरो को सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कार के रूप में जाना जाता है। बीते दिनों बोलेरो ने एक ऐसा नया कारमाना दिखाया जिसने भी इसे देखा वो दंग रह गया। दरअसल महिंद्रा की बोलेरो का रेलवे ट्रैक पर दौड़ते हुए एक वीडियो सामने आया है। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर ज़बरदस्त वायरल हो रहा है। इस वीडियो को आनंद महिंद्रा भी देख कर हैरानी में हैं। आनंद महिंद्रा इस वीडियो को देखने के बाद बोलेरो पर गर्व महसूस कर रहे हैं। जो वीडियो वायरल हो रहा है वह वीडियो कश्मीर के चिनाब नदी पर बन रहे रेलवे पुल का है जिसे किसी ने शूट कर लिया है। इस पुल के बारे में आपको बतादें यह पुल दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज माना जाता है।

वायरल वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि Bolero कार रेलवे ट्रैक पर किसी सर्वे कार की तरह सरपट दौड़ रही है। ट्रैक इसे पर दौड़ाने के लिए एक खास स्ट्रक्चर तैयार किया गया है, उसके साथ वोलेरो को जोड़ कर पुल के निरीक्षण के लिए पटरियों पर दौड़ाया जा रहा है। कश्मीर में स्थित चिनाब नदी पर जिस पुल का निर्माण हो रहा है उसकी ऊंचाई तल से लगभग 359 मीटर है। यह पुल एफिल टॉवर से भी ऊंचा बना है।

Mahindra Bolero क्यों लोकप्रिय है

महिंद्रा की एसयूवी कार बोलेरो 3-रॉ श्रेणी में गिनी जाती है। यह कार शहरों के साथ ग्रामीण अंचल और पहाड़ों पर भी दमदार तरीके से दौड़ती है। यही वजह है कि ये कार हर जगह पूरे देश में लोकप्रिय है। महिंद्रा एंड महिंद्रा की ये ऑल टाइम हिट मॉडल है। बोलेरो में भले एडवांस फीचर्स की कमी है लेकिन मुश्किल रास्तों पर भी ये बेझिझक दौड़ने में सक्षम है।

महिंद्रा कंपनी ने एसयूवी बोलेरो में 1.5-लीटर का mHawk75 टर्बो डीजल इंजन दिया है, इस इंजन के साथ कंपनी ने फाइव-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया है, जो 75 बीएचपी का पीक आउटपुट और 210 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी जल्द ही अपने इस एसयूवी को अपग्रेड कर सकती है। जानकार मानते हैं कि आने वाली नई बोलेरो का प्लेटफॉर्म वही रहेगा जिस पर पिछले साल कंपनी ने नई स्कॉर्पियो-एन लॉन्च किया था।