नई दिल्ली। देश की नंबर वन कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki की कारें लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। मारूती कंपनी ने एक से बढ़कर फीचर्स की कारों को पेश कर अपने यूजर्स का दिल जीता है। जिसके बीच कपंनी की Maruti Suzuki Eeco पिछले दस सालों से लोगों के दिलों में राज कर रही है। कंपनी ने Eeco को भारतीय बाजार में साल 2010 में लॉन्च किया था। और इस कार के लॉच होते ही करने के महज 2 साल में  इसकी 1 लाख से ज्यादा यूनिट्स सेल हुईं थीं। यहां हम आपको इस कार की खासियत के साथ फीचर्स के बारे में बता रहे हैं।

Maruti Suzuki Eeco पावर और स्पेशिफिकेशन:

Maruti Suzuki Eeco के स्पेशिफिकेशन के बारे में बात करें इस कार में 1196cc का 4 सिलेंडर वाला G12B पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 6000 Rpm पर 54 KW की पावर और 3000 Rpm पर 98 Nm का टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। इसके इंजन को 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।

Maruti Suzuki Eeco के फीचर्स़

Maruti Suzuki Eeco के फीचर्स़ के बारे में बात करें तो इसमें फ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक दिया गया है। वहीं सस्पेंशन की बात करें तो Eeco के फ्रंट और रियर में मैकफर्शन स्ट्रट सस्पेंशन देखने को मिल सकता है। इसके अलावा इसमें एयर कंडीशन, हीटर, स्पेशियस कैबिन, ड्यूल टोन इंटीरियर जैसे फीचर्स दिए गए है। यह कार 5 और 7 सीटर वेरिएंट में आती है।

Maruti Suzuki Eeco माइलेज और कीमत:

Maruti Suzuki Eeco के माइलेज की बात की जाए तो Eeco प्रति लीटर में 16.11 km का माइलेज दे सकती है। वहीं प्रति किलो सीएनजी में 20.88 km का माइलेज दे सकती है। इसमें 40 लीटर का पेट्रोल टैंक दिया गया है।

Maruti Suzuki Eeco की कीमत

Maruti Suzuki Eeco कीमत के बारे में तो इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत करीब 3,80,800 रुपये है।