ओला इलेक्ट्रिक के स्कूटर्स भारत में सबसे ज्यादा सेल किये जाते हैं। इस कंपनी के सभी स्कूटर्स अपने बेहतरीन फीचर्स, धांसू लुक तथा लंबी रेंज के लिए पसंद किये जाते हैं। आपको बता दें कि OLA इलेक्ट्रिक तीन प्रकार के स्कूटर्स को भारत में सेल करती है।

जो की S1X, S1 Air व S1 Pro नामक स्कूटर्स हैं। इन तीनों में आपको बेहतरीन फीचर्स दिए जाते हैं। इस दिवाली पर कंपनी आपको अपने स्कूटर्स पर 19,500 रुपए की बड़ी छूट प्रदान कर रही है। आइये इस बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।

19,500 रुपए की छूट

आपको बता दें कि ओला इलेक्ट्रिक आपको इस दिवाली पर अपने स्कूटर्स पर 19500 रुपये की छूट दे रही है। इसका लाभ आप उठा सकते हैं। जिसके अंतर्गत आपको 5,000 रुपए का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। इसके अलावा यदि आप इन स्कूटर्स की खरीदारी IDFC, BOB, SCB, यस बैंक, फेडरल, ICICI, HDFC बैंकों के क्रेडिट कार्ड से करते हैं तो आपको 7,500 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है।

आपको खरीदारी पर 5 साल की बैटरी पैक वारंटी भी दी जा रही है। जिसकी कीमत 7,000 रुपए बनती है। आप मात्र 999 रुपए में अपने स्कूटर को बुक कर सकते हैं। इसके लिए आप ओला स्टोर या कंपनी की साइट पर विजिट कर सकते हैं।

ओला के सभी इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिटेल्स

आपको बता दें कि ओला के S1X स्कूटर के बेस वेरिएंट की कीमत 89,999 रुपए एक्स-शोरूम है। इसमें आपको 2kW की लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलता है। इसमें आपको 2700W की पावरफुल BLDC हब मोटर भी दी जाती है। इसकी टॉप स्पीड 85 किलोमीटर प्रतिघंटे की है। पूरी तरह चार्ज होने पर यह आपको 91 किमी की रेंज देता है।

इस कंपनी का एक स्कूटर S1 Pro जनरेशन-2 है। इसमें आपको 4kW की लिथियम-आयन बैटरी व 11kW पीक पावर देने वाली BLDC हब मोटर दी जाती है। इसकी टॉप स्पीड 120 किलोमीटर प्रतिघंटे की है। फुल चार्ज होने पर यह आपको 195 किलोमीटर की रेंज देता है। इसकी कीमत 1,47,000 रुपए की एक्स-शोरूम है।

ओला S1 Air भी इसी कंपनी का एक दमदार स्कूटर है। इसमें आपको 2700W की BLDC हब मोटर जिसके साथ जुडी है एक 3kW लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया जाता है। इसमें आपको 90 किलोमीटर प्रतिघंटे की टॉप स्पीड दी जाती है। फुल चार्ज होने पर यह आपको 151 किलोमीटर की रेंज देता है। इसमें आपको 7 इंच की टचस्क्रीन डिस्प्ले भी दी जाती है।