Hero कंपनी की बाइकों का भारतीय बाजार में लोग आंख बंद करके विश्वास करते हैं और इस कंपनी की हर एक गाड़ी बहुत अच्छे से बिकती है। ये कंपनी नॉर्मल, लग्जरी और स्पोर्टी लुक वाली बाइक्स के लिए भी काफी मशहूर है। बता दें कि Hero Motocorp बहुत जल्द अपनी एक धांसू लुक और दमदार इंजन वाली एक लग्जरी बाइक Hero Marvik 440 को मार्केट में लांच करने वाली है।

कंपनी की ये अपकमिंग Hero Marvik 440 बाइक रोडस्टर पर आधारित है, जिसका क्लासी और स्पोर्टी लुक लोगों को अट्रैक्ट करने के लिए काफी है। इसके अलावा आपको इसमें कई धांसू फीचर्स देखने को मिलेंगे।
कंपनी के अनुसार यह बाइक अप्रैल 2024 तक भारतीय बाजार में पेश की जा सकती है। तो वहीं फरवरी 2024 से Hero Marvik 440 की बुकिंग भी शुरू हो जाएगी।

Hero Marvik 440 के स्पेशल फीचर्स

आपको बता दें कि Hero Marvik 440 में एक से बढ़कर एक एडवांस फीचर्स दिए जा रहे हैं। इसमें आपको एक फुल डिजिटल इन्स्ट्रमन्ट क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और कॉल व मैसेज अलर्ट जैसे कई स्मार्ट फीचर्स दिए जाएंगे। इसके अलावा कंपनी ने इस बाइक में फुल एलईडी लाइटिंग और मोबाईल फोन चार्ज करने के लिए USB-C टाइप चार्जिंग पोर्ट भी दिया जाएगा।

Hero Marvik 440 का इंजन

कंपनी अपनी इस लग्जरी बाइक में आपको काफी मजबूत इंजन देगी। इसमें आपको 440 सीसी का एक ऑयल-कूल्ड इंजन दिया जा रहा है, जो कि 27 ps की पॉवर और 36 Nm का टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। तो वहीं इस इंजन के साथ आपको 6-स्पीड का गियरबॉक्स का सपोर्ट भी दिया जा रहा है।

Hero Marvik 440 बाइक के वेरिएंट

कंपनी इस बाइक के 3 वेरिएंट पेश करने वाली है, पहले नंबर पर मिलने वाली बेस वेरिएंट में स्पोक व्हील्स दिए जाएंगे। इसके मिड वेरिएंट में मिश्र धातु के व्हील्स दिए जा रहे हैं, जो सेलेस्टियल ब्लू और फियरलेस रेड कलर के होंगे। इसका तीसरे टॉप वेरिएंट में मशीनी मिश्र धातुओं वाले व्हील्स देखने को मिलेंगे। इसमें भी आपको 2 कलर ऑप्शन फैंटम ब्लैक और एनिग्मा ब्लैक मिलेंगे।

Hero Marvik 440 की कीमत

इस बाइक की कीमत के बारें में बात करें तो कंपनी ने इसकी कीमत 1.80 लाख – 2 लाख रूपए तक में पेश किया जा सकता है।