होंडा एक्टिवा अपनी कंपनी का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर है। लेकिन बिक्री के मामले में अब हीरो की सदाबहार बाइक स्प्लेंडर इसको पछाड़ रही है। दिसंबर 2022 के आकड़े सामने आने पर यह भी देखने को मिला की हीरो स्प्लेंडर के अलावा एक अन्य बाइक भी होंडा एक्टिवा को मात दे रही है। आइये अब हम आपको बताते हैं कि हीरो स्प्लेंडर के अलावा हीरो की किस दूसरी बाइक ने होंडा एक्टिवा को कड़ी मात दी है।

हीरो स्प्लेंडर ने दी Honda Activa को मात

हीरो स्प्लेंडर हमेशा की तरह पहले नंबर पर रही है। बता दें कि दिसंबर 2022 में कंपनी ने इस बाइक की 2,25,443 यूनिट्स को सेल किया है। इसके अलावा हीरो की एचएफ डीलक्स भी सबसे ज्यादा सेल की जाने वाली बाइक रही है। इसने होंडा एक्टिवा को मात देकर तीसरे स्थान पर पहुंचा दिया है। आपको बता दें कि दिसंबर 2022 में हीरो एचएफ डीलक्स की 1,07,755 यूनिट्स कंपनी ने सेल की थीं। वहीं होंडा एक्टिवा की 96,451 यूनिट्स ही पिछले माह सेल की गई थी। Honda CB Shine चौथे नंबर पर और पांचवें पर Bajaj Pulsar वर्तमान में बनी हुई है।

Hero HF Deluxe की विशेषता

आपको बता दें कि Hero HF Deluxe कंपनी की सबसे सस्ती बाइकों में से एक है। यदि आप इसके ड्रम ब्रेक किक स्टार्ट वर्जन को खरीदते हैं तो यह आपको 59,990 रुपये में मिल जाती है। बता दें कि इस बाइक में 97.2 cc का 4-स्ट्रोक, सिंगल सिलेंडर इंजन कंपनी आपको प्रदान करती है। यह बाइक किक स्टार्ट और सेल्फ स्टार्ट वर्जन में उपलब्ध है अतः आप अपनी पसंद के हिसाब से इसको खरीद सकते हैं। यह बाइक i3S टेक्नोलॉजी से लैस है, जो 9 फीसदी तक फ्यूल को सेव करती है।