Jawa Parek: Bobber Bikes: देश के क्रूजर बाइक सेगमेंट में जावा (Jawa) सबसे दमदार बाइक के लिए पहचानी जाती है। इस कपंनी की बाइक के फीचर्स के सामने Royal Enfield जैसी मजबूत बाइक भी पानी भरने लग जाती है।  कपंनी ने हाल ही में अपनी सबसे सस्ती क्रूजर बाइक बॉबर 42 (Jawa 42 Bobber) को बाजार में  उतारा है। इस बाइक को पहले अमेरिकी और यूरोपियन देशों में कंपनी ने पेश किया था। जहां में इसे काफी पसंद भी किया गया है। अब कंपनी इस बाइक को भारतीय बाजार के हिसाब से इसमें कुछ अप्डेट्स कर रही हैं।

जावा मोटर अभी हाल ही में अपने एक पुराने मॉडल को एक बार फिर अपडेट वर्जन के साथ पेश किया है जिसका नाम जावा परेक(Jawa Parek) है जो सीधे रॉयल एनफील्ड को टक्कर दे सकती है। कंपनी ने इस बाइक को ऑरिजन कलर मिस्टिक कॉपर कलर के साथ मार्केट में पेश किया है। इसके साथ आपको मून व्हाइट शेड और डुअल टोन रेड कलर देखने को मिल जाता है।

जावा परेक (Jawa Parek) पहले  वन सीटर बाइक थी। लेकिन अब इस नए अपडेट वर्जन के बाद इसमें आप अपनी मर्जी से दूसरी सीट को हटा या लगा सकेंगे।

Jawa Parek का इंजन और माइलेज

जावा परेक (Jawa Parek) रॉयल एनफील्ड राइवल बाइक है। इसलिए इसमें 349 सीसी का पावरफुल इंजन दिया गया है। यह ड्यूल एग्जास्ट के साथ आती है। यह दिखने में बहुत ही खूबसूरत बाइक है और इसमें आपको 10 से 12 लीटर का फ्यूल टैंक भी मिलता है।

Jawa Parek के फीचर्स

कंपनी का दावा है कि इस बाइक का इंजन दमदार होने से यह  28 से 30 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज दे देती है। अब बात करें इसके फीचर्स की तो यह काफी अच्छे हैं। इसमें एलईडी हेडलाइट, नेविगेशन, रीडिंग मोड्स के साथ स्टैंड. एबीएस सिस्टम, इंडिकेटर फ्यूल गेज, USB मोबाइल चार्ज, डिजिटल स्पीडोमीटर, जैसे कई आधुनिक फीचर्स शामिल के गए हैं। इस बाइक की एक शोरूम कीमत 2.15 लाख से शुरू होकर 2.40 लाख रुपए तक जाती है।