नई दिल्ली। हार्ले डेविडसन के समान दिखने बाइक यदि आप खरीदना चाहते हैं तो हंगेरियन बाइक निर्माता कीवे आपके इस सपने को पूरा कर रही है। अभी हाल ही में इस कपंनी ने एक नई बाइक लॉन्च किया है। जो भारत की सड़कों पर तेज रफ्तार के साथ तहलका मचा रही है। जो ग्राहक इस बाइक को खरीदने का मन बना रहे है तो जान लें इसके खास फीचर्स

Keeway V302C की कीमत

कीवे कंपनी ने अपनी नई बाइक कीवे V302C 300 सीसी के इजंन के साथ लॉन्च किया है। जिसकी कीमत भारत में 3.89 लाख रुपये से शुरू होती है। यदि आप इसे खरीदना चाहते है तो मात्र 10 हजार रुपये देकर इसकी बुकिंग करा सकते है।

Keeway V302C फीचर्स

आदिश्वर ऑटो राइड इंडिया की ओर से भारत में Keeway, Moto Morini, Zontes जैसे ब्रांड्स को पेश किया है। जिसमें Keeway V302C एक वी ट्वी इंजन से लैस यह क्रूजर बाइक है, जो हर किसी के दिल पर राज कर रही है। बाइक के फीचर्स के बारे में बात करें तो यह कर्वी और मस्कुलर लुक के साथ पेश की गई है इसके टायर चौड़े रखें गए है। इस बाइक के फ्रंट में सर्कुलर एलईडी लाइट और प्रोजेक्टर एलईडी लैंप लगा हुआ है। जिससे इसका लुक और अधिक अट्रैक्टिव लगता हैं। इसमें आगे की ओर 16 इंच और रियर 15 इंच के टायर लगे हुए है यह बाइक 2120mm लंबी है।

कलर ऑप्शन

इस बाइक को तीन कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है जिसमें ग्लोसी ब्लैक, ग्लोसी ग्रे और ग्लोसी रेड कलर शामिल हैं।

पॉवर एंड परफार्मेंस

कीवे 302 सी वी ट्वीन  298cc का इंजन दिया गया है, जो 29.9PS की मैक्स पॉवर और 26.5 की पीक टॉर्क जेनरेट करने की क्षमता रखता है। इसके इंजन को 6 स्पीड गियर बाक्स के साथ जोड़ा गया है।

Keeway V302C कीमतें

यदि आप इस क्रूजर बाइक को अपना बनाना चाहते है तो अलग लग रंग के साथ इसकी कीमत भी अलग अलग रखी गई है यदि आप ग्रेल कलर का मॉडल लेते है तो इसकी शुरूआती कीमत 3 लाख 89 हजार के करीब की है। यदि आप ग्लोसी ब्लैक को लेते है तो इसकी कीमत 3 लाख 99 हजार रुपये है तो वहीं रेड कलर की बाइक आपको 4 लाख 9 हजार रूपए में मिलेगी। इस बाइक का वजन 168 किलो का है जो काफी हल्का है। वैसे कहा जाए तो यह क्रूजर बाइक भारत की सड़कों के लिए सही नही है क्याकि यहां कि सड़कें समतल ना होकर ऊबड़-खाबड़ वाली है।