one wheel electric scooter
one wheel electric scooter

वर्तमान समय में तकनीक लगातार आगे बढ़ती जा रही है। कुछ समय पहले जहां सभी वाहन पेट्रोल तथा डीजल से चलते थे वहीं अब इलेक्ट्रिक वाहनों का ज़माना आ चुका है। आज के दौर में लोग इलेक्ट्रिक वाहनों की और सबसे ज्यादा रुख कर रहें हैं। बड़ी संख्या में लोग इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीद रहें हैं और उनका इस्तेमाल भी कर रहें हैं।

लेकिन अब इंजीनियर लोग इन इलेक्ट्रिक वाहनों में भी नए नए फीचर्स को लगाने के लिए लगातार खोज कर रहें हैं। कुछ विदेशी इंजीनियर जहां अब एक पहिये वाले इलेक्ट्रिक वाहन को निर्माण करने का विचार कर रहें हैं, वहीं दूसरी और भारत के ही एक लड़के ने अपने ही घर पर एक पहिये वाले इलेक्ट्रिक को निर्मित भी कर डाला है। इस ख़ास स्कूटर का वीडियो इस समय इंटरनेट पर काफी देखा जा रहा है।

चौंका रहा है एक पहियें का स्कूटर

आप जब किसी भी वाहन का विचार करते हैं तो आपके मन में स्कूटर या मोटर साइकिल का विचार सबसे पहले आता है। इन वाहनों में दो पहिये लगे होते हैं। यह बात अपने स्थान पर सही है की पहिया किसी भी वाहन का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण अंग होता है।

दुनिया के इंजीनियर जहां एक पहिये वाले वाहन का आविष्कार करने में लगे हुए हैं, वहीं भारत के ही एक लड़के ने एक पहिये के स्कूटर का निर्माण कर सभी को चौंका दिया है। इस स्कूटर का वीडियो इस समय काफी देखा जा रहा है।

घर पर बनाया स्कूटर

ख़ास बात यह है की इस लड़के ने अपने घर पर ही इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का निर्माण किया है, जो की मात्र एक पहिये पर चलता है। इसको “सेल्फ बैलेंसिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर” का नाम दिया हुआ है।

इस लड़के ने अपने यूट्यूब चैनल पर भी इस स्कूटर का वीडियो डालकर यह दिखाया है की उसने किस प्रकार से इस एक पहिये के स्कूटर का निर्माण घर पर किया है। यहां हम आपको इस लड़के का यह वीडियो दिखा रहें हैं, जिससे आप यह समझ पाएंगे की इसने किस प्रकार से इस स्कूटर का निर्माण घर पर किया है।

How To Make Self-Balancing One Wheel Electric Scooter At Home Part-2  || DIY | Creative Science