नई दिल्ली: महिंद्रा कंपनी ने बोलेरो में बड़ा बदलाव कर उसे थार जैसा लुक दिया है, जिससे Auto Sector में खलबली मच गई है। महिंद्रा कंपनी ने अपने सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल बोलेरो कार में जो बदलाव किया है उससे नई बोलोरो में हाई टेक फीचर्स और इंजन को और दमदार बना दिया है। इस बादलाव के बाद बोलेरो 7 सीटर कार के सेगमेंट में सबसे ऊपर आ गई है। इसके बाद Bolero का जो नया अवतार हुआ है वह दो कलर और डिज़ाइन में देखने को मिलेगा। नई बोलेरो में सुरक्षा पर भी ज्यादा ध्यान दिया गया है। पहले बोलेरो में सुरक्षा के लिए एयर बैग नहीं थे लेकर नई बोलेरो में कंपनी ने दो एयरबैग दिए हैं। कंपनी के द्वारा अभी तक कोई ऑफीशियल बयान नहीं आया है, लेकिन सूत्र बता रहे हैं कि महिंद्रा कंपनी की नेक्स्ट जनरेशन Bolero कार साल 2023 में ही कंपनी लॉन्च कर सकती है।

यदि बीते अक्टूबर महीने की सेलिंग को देखें तो महिंद्रा की बोलेरो सबसे ज्यादा बिकने वाली कार का रिकॉर्ड बनाने में कामयाब रही है। यदि कार की सेलिंग के आंकडे को देखें तो बीते अक्टूबर महीने में महिंद्रा की बोलेरो लगभग 8,700 कारें बिकीं हैं। बिक्री के इस आंकड़ें को देख कर आप अंदजा लगा सकते हैं कि बोलेरो को कितना पसंद किया जा रहा है। महिंद्रा कंपनी की बोलेरो वर्तामान में दो मॉडल्स- में आ रही हैं, ये मॉडल हैं Bolero और Bolero Neo. यदि इनकी कीमत को देखें तो दोनों ही मॉडल्स की कीमत 9.50 लाख से शुरू होती है। वैसे बाजा़र में एक के बाद एक नई कार आने से प्रतिस्पर्धा बढ़ी है जिससे महिंद्रा सहित सभी कंपनियां अपने पुराने वाहनों को मोडिफाई कारने में लगी हैं। इसी कड़ी में महिंद्रा कंपनी स्कॉर्पियो के नेक्स्ट जनरेशन पर भी तेजी से काम कर रही है। और जल्द ही बाजा़र में नई जनरेशन की स्कॉर्पियो दस्तक देने वाली है।

New Bolero के फीचर्स

महिंद्रा कंपनी नई बोलेरो में फॉग लैंप दे सकती है, इसके अलावा हेडलाइट्स में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा, पर नई बोलेरो के इंटीरियर में मामूली अंतर जरूर देखा जा सकता है। जानकार मानते हैं कि बोलेरो के नए मॉडल में कुछ नए फीचर्स भी जोड़े जा सकते हैं। इसके अलावा नई बोलेरो में ABS, EBD, पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स और स्ट्रॉन्ग हो सकते हैं।

Mahindra Bolero 2022 के स्पेसीफिकेशन

बोलेरो के नए मॉडल में कंपनी ने 1.5 लीटर का डीजल इंजन दिया है हलांकि कि पुरानी बोलेरो में भी यही इंजन दिया गया था। बोलेरो में कंपनी ने 75 हॉर्सपावर का इंजन दिया है जो 210 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी तीन सिलेंडर इंजन दे रही है, इस इंजन के साथ नई बोलेरो में 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन गेयर बॉक्स दिया है, जो 16.7 लीटर का एवरेज दे रही है।

Mahindra कंपनी की नई Bolero 3 ट्रिम स्तरों में मौजूद है जो B4, B6 और B6 Opt में है, इनकी कीमतों को देखें तो 8.85 रुपये से शुरू हो कर  9.86 रुपये तक (एक्स-शोरूम) कीमत मुंबई में है। कंपनी द्वारा नई बोलेरो में सुरक्षा बढ़ा कर डुअल एयरबैग्स के बदले दोनो वेरिएंट्स में 14,000 रुपये से 16,000 रुपये के बीच कीमतें बढ़ा दी है।