Tuesday, December 30, 2025
HomeAutomobileFortuner को टक्कर ले रही ये SUV, आधी कीमत में मिलने के...

Fortuner को टक्कर ले रही ये SUV, आधी कीमत में मिलने के कारण हो रही है खूब सेल

महिंद्रा कंपनी ने साल फरवरी 2024 में अपनी काफी ज्यादा गाड़ियां को सेल किया है, यहां तक की सेल के मामले में इसने टाटा को कड़ी टक्कर दी है। साल दर साल महिंद्रा अपनी बेहतरीन गाड़ियों से सेल में बढ़ोत्तरी करते जा रहा है। यदि देखा जाए तो साल दर साल ये कंपनी काफी ज्यादा ग्रो कर रही है। बता दें कि पिछले साल के मुकाबले में कंपनी ने सेल में 40% का इजाफा किया है। इसमें सबसे बड़ा हाथ स्कॉर्पियो एन (Mahindra Scorpio N) और एक्सयुवी 700 (Mahindra XUV 700) का है। यह दोनों एसयूवी लोगों को काफी ज्यादा पसंद आती है।

- Advertisement -

Mahindra की कारों की सेल

इस साल 2024 की फरवरी को महिंद्र स्कॉर्पियो एन की सबसे ज्यादा सेल दर्ज हुई है, इसकी कुल 15051 यूनिट की बिक्री हो चुकी है। स्कॉर्पियो एन टोयोटा फॉर्च्यूनर लेवल की एसयूवी है जो कि 7 सीटर सेगमेंट में आती है और इसकी कीमत फॉर्च्यूनर से भी आधी है।

इसके अलावा इस कंपनी की Mahindra Bolero के 10,113 यूनिट, Mahindra XUV 300 के 4218 यूनिट, Mahindra XUV 700 के 6546 यूनिट, Mahindra Thar के 5812 यूनिट, Mahindra XUV 400 इलेक्ट्रिक के 610 यूनिट और महिंद्रा मराजो के 51 यूनिट की सेल हो चुकी है।

- Advertisement -

तो कुल मिलाकर कंपनी ने फरवरी 2024 में 42401 यूनिट की सेल की है, जो कि कंपनी का एक नया रिकॉर्ड है। महिंद्रा कंपनी ने इस आंकड़े को अपनी प्रोडक्शन क्वालिटी को अच्छी करके हासिल किया है।
जहां सभी कंपनियां नए-नए मॉडल स्कूल लॉन्च करने में लगी हुई है। वही महिंद्रा ने अपना पूरा जोर प्रोडक्शन को बढ़ाने में लगाया था और अब उसका फल भी कंपनी को देखने को मिल रहा है।

Mahindra Scorpio N साबित होगा अच्छी डील

इस एसयूवी महिंद्र स्कॉर्पियो एन की कीमत के बारें में बात करें तो यह 13 लाख रुपए से शुरू होकर 24 लाख रुपए तक जाती है। इसके अलावा यह 6 और 7 सीटर ऑप्शन में आती है और इसमें फोर व्हील ड्राइव का ऑप्शन भी दिया जा रहा है। अगर आपको एक फैमिली एसयूवी लेनी है और आपका बजट कम है तो आप महिंद्र स्कॉर्पियो एन को खरीद सकते हैं, यह एक काफी बड़ी कार है और इसका रोड प्रसेंस फॉर्च्यूनर जैसा ही है।

- Advertisement -
Snehlata Sinha
Snehlata Sinhahttps://www.tazahindisamachar.com/
मैं स्नेहलता सिन्हा, पेशे से लाइफस्टाइल पत्रकार हूं और इस फील्ड में मुझे लंबा अनुभव हो चुका हैं। फैशन, स्‍टाइल, लेटेस्‍ट ट्रेंड्स, बॉलीवुड गॉसिप और ब्‍यूटी रेमेडीज के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैंने न्यूज़-24 में एक इंटर्न के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन, अब मैं पिछले ढाई साल से timesbull.com के हिंदी समाचार पोर्टल पर कार्यरत हूं। मेरे द्वारा बताई गई टिप्‍स और न्यूज़ आपको हरपल अप-टू-डेट रहने और अपकी लाइफस्‍टाइल को स्‍टाइलिश बनाने में मदद करेंगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular