भारतीय बाजार में Mahindra दिग्गज चार पहिया वाहन निर्माता और विक्रेता कंपनी है। यूं तो कंपनी SUV से ले कर हॅचबेक के बहुत से रेंज है, परंतु आज हम आपको महिंद्रा की तरफ से आने वाली सबसे धाकड़ SUV, Mahindra XUV300 के बारे में बताने वाले हैं। जिस पर कंपनी की तरफ से हाल ही में काफी बड़ा डिस्काउंट ऑफर ऐलान किया गया है।

वर्ष 2024 के मई महीने में यदि आप इस फोर व्हीलर को खरीदने वाले हैं, तो आपको इस पर 1.79 लाख रुपए की बड़ी डिस्काउंट मिल सकती है। चलिए आपको बताते हैं कि कंपनी की तरफ से इस डिस्काउंट ऑफर को कब से और कितने समय के लिए लागू किया गया है।

Mahindra XUV300 पर बंपर डिस्काउंट

भारतीय बाजार में उपलब्ध Mahindra XUV300 की कीमत की बात की जाए तो भारतीय बाजार में इस धाकड़ SUV की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपए है। जबकि टॉप वैरियंट की कीमत 14.76 लाख रुपए तक जाती है।

आपको बता दे की महिंद्रा कंपनी मई 2024 से अपने XUV300 के सभी वेरिएंट पर अलग-अलग डिस्काउंट ऑफर दे रही है। सबसे पहले XUV300 W8 के डीजल वेरिएंट पर 1.79 लाख रुपए का डिस्काउंट दे रही है। जिसके बाद पेट्रोल वेरिएंट पर 1.50 लाख का, W6 वेरिएंट पर 1.3 लाख रुपए का, W4 वेरिएंट पर 95,000 का W2 वेरिएंट पर 45,000 तक का डिस्काउंट कंपनी के तरफ से दिया जा रहा है।

Mahindra XUV300 के पावरफुल इंजन

यदि आप इस फोर व्हीलर को खरीदने वाले हैं तो इससे संबंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारी भी आपको जान लेनी चाहिए। आपको बता दे कि इसमें 1.02 लीटर टर्बो पैट्रोल इंजन 1.2-litre TGDI टर्बो पैट्रोल इंजन वहीं 1.5 लीटर डीजल इंजन के तीन अलग-अलग इंजन ऑप्शन मिलते हैं जो की 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आती है।

Mahindra XUV300 के आधुनिक फीचर्स

फीचर्स के मामले में इस फोर व्हीलर में कंपनी की तरफ से लग्जरी इंटीरियर, 7 इंच का टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, पार्किंग सेंसर, 360 डिग्री कैमरा, एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, मल्टी फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील जैसे कई फीचर्स इस फोर व्हीलर में दी गई है।

Mahindra XUV300 के सेफ्टी फीचर्स

पावरफुल इंजन और आधुनिक फीचर्स के अलावा इसमें कई सेफ्टी फीचर्स का भी ध्यान रखा गया है। Mahindra XUV300 में 7 एयरबैग, ABS टेक्नोलॉजी के साथ-साथ पावरफुल डिस्क ब्रेक, कॉर्नर ब्रेकिंग कंट्रोल, एलॉय व्हील, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर जैसे कई आधुनिक सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।