आपको बता दें की टीवीएस ईवी तथा पेट्रोल दोनों ही सेगमेंट में अपना स्कूटर ऑफर करता है। इसी कंपनी का इलेक्ट्रिक इंजन में एक स्कूटर TVS Iqube EV है। इसकी कीमत 1.47 लाख रुपये एक्स शोरूम है। इसमें आपको अलॉय व्हील और सिंपल हैंडलबार दिया जाता है और देखने में इसका लुक काफी आकर्षक है।

इसके सेलिंग आकड़ो पर गौर करें तो बता दें की फाइनेंशियल ईयर 2024 में इस स्कूटर के 1.89 लाख यूनिट्स की सेल हुई है। जब की 2023 की इसी अवधि में इस स्कूटर के 96654 यूनिट्स की सेल हुई थी। TVS Iqube EV नामक यह स्कूटर कंपनी ने 2020 में लांच किया था। फुल चार्ज होने के बाद यह स्कूटर आपको 100 किलोमीटर की सैर कराता है। इसकी सीट हाइट 770 mm है और ख़ास बात यह है की यह स्कूटर मात्र 5 घंटे में पूरी तरह से चार्ज हो जाता है।

TVS Iqube EV के ख़ास फीचर्स

आपको बता दें की इस स्कूटर में आपको काफी बेहतरीन फीचर्स दिए जाते हैं। यह स्कूटर महज 4 सेकंड में 0 से 40 kmph की रफ़्तार को पकड़ लेता है। इसमें आपको 32 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज कैपेसिटी दी हुई है। इस स्कूटर में टेलिस्कोपिक फोर्क्स सस्पेंशन दिए हुए हैं। 12 इंच के अलॉय व्हील भी इस स्कूटर में आपको दिए जाते हैं। इस स्कूटर का पावरफुल इंजन आपको 3000 W की पावर को देता है।

दो वेरिएंट में मिलता है स्कूटर

आपको जानकारी दे दें की TVS Iqube EV स्कूटर आपको दो वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाता है। इसके फ्रंट टायर पर डिस्क ब्रेक और रियर टायर पर ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। इस स्कूटर में आपको U शेप LED DRL भी दिए गए हैं। इसमें आपको चौड़ी तथा आरामदायक सीट दी हुई है।

इसके अलावा इस स्कूटर में बड़ा फुटबोर्ड, लगेज हुक, यूएसबी चार्जिंग सॉकेट जैसे आधुनिक फीचर्स को दिया गया है। पावर के लिए इस स्कूटर में 2.25kWh और 4.4kW के दो बैटरी पैक दिए हुए हैं। इसके अलावा इस स्कूटर को कंपनी ने सात कलर ऑप्शन में पेश किया है। अतः आप अपने मनपसंद का कलर आसानी से चूज कर सकते हैं।