Automobile

Bhojpuri Dance Video में निरहुआ ने लगा दी रोमांस की झड़ी, बेहाल हुई आम्रपाली, वायरल हुआ वीडियो

Bhojpuri Dance Video में निरहुआ ने लगा दी रोमांस की झड़ी, बेहाल हुई आम्रपाली, वायरल हुआ वीडियो

आम्रपाली दुबे हिट सॉन्ग: भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट जोड़ी निरहुआ (दिनेश लाल यादव) और आम्रपाली दुबे एक बार फिर पर्दे पर आग लगाने को तैयार है। इस जोड़ी ने एक साथ कई फिल्में की है जो सुपरहिट साबित हुई है। फैन्स इस जोड़डी को हमेशा साथ देखना पसंद करते है। ये जोड़ी जब भी पर्दे पर आती है तो अपने दमदार अभिनय से धमाल मचा देती है। हाल ही में उनका इक रोमांटिक गाना ‘सावन में हरिहर भइल’ यूट्यूब पर तेजी के साथ ट्रेंड कर रहा है। इस गाने में निरहुआ और आम्रपाली की करीबियां फैंस के दिलों में आग लगाते नजर आ रही है।

भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट जोड़ी

भोजपुरी गाना ‘सावन में हरिहर भइल’ में निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी को दर्शक बेहद पसंद कर रहे है। इस गाने में दोनों का रोमांस सिर चढ़कर बोल रहा है जिसके चलते फैंस इस गाने को बार बार देखने पंसद कर रहे हैं।

क्यों खास है ‘सावन में हरिहर भइल’ गाना?

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस गाने को यूट्यूब चैनल ‘वेब म्यूजिक हिट्स’ चैंनल पर अपलोड किया गया है। जिसे रोजाना हजारों व्यूज मिल रहे है। फिल्म ‘सिपाही’ से लिए गए इस गाने में आपको, मस्ती और सावन की बारिश के साथ रोमांस का भरपूर तड़का देखने को मिल रहा है।

संगीत और अभिनय का जादू

वायरल हो रहे इस भोजपुरी गाने को ओम झा और प्रियंका सिंह ने मिलकर गाया है, जबकि इसके बोल अरविंद तिवारी ने लिखे हैं. ओम झा ने इसे संगीत दिया है. गाने के वीडियो में आम्रपाली और निरहुआ की केमिस्ट्री इतनी जबरदस्त है कि दर्शक इसे बार-बार देखने पर मजबूर हो रहे हैं।

Verified Source Google News tazahindisamachar.com ✓ Trusted
gajendra sharma

ताज़ा हिंदी समाचार 2014 से हिंदी मीडिया जगत…