भारत में Redmi Note 17 Pro के बेस वेरिएंट (8GB रैम और 128GB स्टोरेज) की कीमत 36,999 रुपये से शुरू होती है। वहीं, इसके 8GB+256GB रैम और स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है। कंपनी SBI, Axis Bank और IDFC First Bank के कार्ड्स पर 3,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट या HDB Financial Services के साथ 5,000 रुपये तक का कैशबैक दे रही है। इसे क्लाउड ब्लू, पर्पल वाइब और स्टील्थ ब्लैक जैसे कलर्स में खरीदा जा सकता है। सेल में फोन 33,999 रुपये की शुरुआती प्रभावी कीमत पर मिलेगा।
बड़ा और स्मूद डिस्प्ले
इस स्मार्टफोन में 6.83-इंच का 1.5K (1280×2772 पिक्सेल) रिजॉल्यूशन वाला एमोलेड डिस्प्ले है, जिसमें 120 हर्ट्ज तक का रिफ्रेश रेट, 12-बिट कलर डेप्थ, 3500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, 3200 हर्ट्ज तक का इंस्टैंटेनियस टच सैंपलिंग रेट, HDR10+ सपोर्ट, डॉल्बी विजन, 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट और वेट टच 2.0 जैसे फीचर्स हैं।
6 साल तक मिलेंगे अपडेट
यह फोन ऑक्टा-कोर Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट से लैस है, जो 2.4 गीगाहर्ट्ज तक की पीक क्लॉक स्पीड देता है। फोन डुअल-सिम सपोर्ट करता है और यह Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 के साथ आता है। कंपनी का कहना है कि यह फोन चार साल के ओएस अपग्रेड और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट के लिए एलिजिबल है। फोन धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP66 + IP68 + IP69K रेटिंग के साथ आता है। फोन में स्टैंडर्ड 8GB रैम और जिसे वर्चुअली 16GB तक बढ़ाया जा सकता है।
दमदार कैमरा सेटअप भी
Redmi Note 17 Pro में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ 50-मेगापिक्सेल (f/1.5) का प्राइमरी रियर कैमरा और 8-मेगापिक्सेल का अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है। फोन के फ्रंट में 16-मेगापिक्सेल (f/2.4) का सेल्फी कैमरा है और यह 1080p/30 fps तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। फोन में अंडर वॉटर मोड भी है, जिससे पानी के अंदर भी फोटोग्राफी की जा सकती है।
फास्ट चार्जिंग और बड़ी बैटरी भी
Redmi Note 17 Pro में 9000mAh की बैटरी है, जो 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का कहना है कि बैटरी 6 साल तक 80% कैपेसिटी बरकरार रखेगी।