Flipkart Big Billion Days Sale 2026 में नया Realme फोन खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। Realme ने फेस्टिव सेल से पहले अपने कई स्मार्टफोन पर मिलने वाले ऑफर्स की जानकारी जारी कर दी है। कंपनी के Real Wali Diwali कैंपेन के तहत Realme P4 Series पर बम्पर छूट और ऑफर्स की घोषणा की है। इस सेल में आपको रियलमी के फोन पर 4000 रुपए तक की छूट मिलेगी। ध्यान दें कि फ्लिपकार्ट की सेल सभी ग्राहकों के 9 अक्टूबर से शुरू होगी।
1. Realme P4x 5G
कम कीमत में बड़ी बैटरी और 5G फोन चाहने वालों के लिए Realme P4x 5G पर भी अच्छी डील है। इसका 6GB + 128GB मॉडल ₹26,999 के बजाय सेल में 22,999 रुपए में बेचा जा रहा है यानी की 4000 रुपए की छूट दी जा रही है। फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 7000mAh Titan बैटरी मिलती है और यह 45W चार्जिंग सपोर्ट करता है। कैमरा सेटअप में 50MP मेन कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है।
2. Realme P4s 5G
Realme P4s 5G को भी Big Billion Days Sale के दौरान कम कीमत में खरीदा जा सकेगा। इसका 8GB + 128GB मॉडल 3000 रुपए की छूट के बाद 31,999 रुपए में बेचा जा रहा है फोन की लॉन्च कीमत 34,999 रुपए है। इसमें MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G चिपसेट दिया गया है। फोन में 8000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग मिलती है। फोटोग्राफी के लिए 50MP OIS मेन कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 16MP कैमरा मिलता है।
3. Realme P4 5G
Realme P4 5G फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डे सेल में 29,999 रुपए में उपलब्ध होगा। इस फोन पर 1000 रुपए की ही छूट मिल रही है क्योंकि फोन का लॉन्च प्राइस 30,999 रुपए है। इसमें HyperGlow AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। फोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G चिपसेट मिलता है। पावर के लिए 7000mAh बैटरी दी गई है, जिसे 80W चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। पीछे 50MP मेन + 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और फ्रंट में 16MP सेल्फी कैमरा दिया गया है।
4. Realme P4 Pro 5G
Realme P4 Pro 5G में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर मिलता है। कैमरा सेटअप में 50MP Sony IMX896 OIS मेन, 8MP अल्ट्रा-वाइड रियर कैमरा और 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। 7000mAh बैटरी वाले इस फोन को फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डे सेल में 30,999 रुपए में बेचा जाएगा।
5. Realme P4R 5G
Realme P4R 5G को भी इस फेस्टिव कैंपेन में शामिल किया गया है। इसका 4GB + 64GB मॉडल फ्लिपकार्ट पर 19,999 रुपए में सेल किया जायेगा। स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए, इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 8000mAh की बैटरी दी है।