Business

Lahsun Ki Chutney Recipe: घर पर 5 मिनिट में बनाएं टेस्टी लहसुन की चटनी, जाने रेसिपी

Lahsun Ki Chutney Recipe: घर पर 5 मिनिट में बनाएं टेस्टी लहसुन की चटनी, जाने रेसिपी

Lahsun Ki Chutney Recipe: रोटी पराठे के साथ किसी को अचार खाना पसंद है तो किसी को चटनी खाना पसंद है। यदि आपको चटनी खाना बहुत पसंद है। और आप यदि कुछ अलग तरह का चटनी बनाना चाहते हैं, तो आप लहसुन की चटनी को बना सकते है।

लहसुन की चटनी राजस्थान में बहुत ही ज्यादा लोकप्रिय है। राजस्थान में लोग लहसुन के चटनी को रोटी के साथ खाना काफी पसंद करते है। आप लहसुन के चटनी को चाहे तो रोटी, पराठा या फिर दाल चावल के साथ भी खा सकते हैं। तो चलिए लहसुन की चटनी कैसे बनाएं के रेसिपी के बारे में अच्छे से जानते है।

लहसुन की चटनी बनाने की सामग्री

> सूखी हुई कश्मीरी लाल मिर्च
> 25 से 30 लहसुन की कलियों
> तीन से चार चम्मच देसी घी
> एक चम्मच साबुत जीरा
> स्वाद अनुसार नमक
> नींबू का रस

घर पर 5 मिनिट में बनाएं टेस्टी लहसुन की चटनी, जाने रेसिपी

लहसुन का चटनी बहुत ही ज्यादा टेस्टी और साथ ही थोड़ा सा तीखा भी होता है। यदि आपको स्पाइसी चटनी या अचार खाना पसंद है तो लहसुन का चटनी आपको बहुत ही ज्यादा पसंद आने वाला है। यदि लहसुन की चटनी बनाने के रेसिपी के बारे में बताएं तो वह है –

Step 1: सबसे पहले आपको 1 कप सुखी कश्मीरी लाल मिर्च को बीज अलग करके गरम पानी में भिगोकर रखना होगा।

Step 2: सूखी कश्मीरी लाल मिर्च को गर्म पानी में 30 से 40 मिनट तक भिगोने के बाद, आपको कश्मीरी लाल मिर्च को 25 से 30 लहसुन की कलियों के साथ छिलका उतारकर मिक्सर जार में डालना होगा उसके बाद आपको सूखी हुई लाल मिर्च और लहसुन को बहुत ही अच्छे से मिक्सर में ब्लेंड करना होगा।

Step 3: लहसुन और सूखी हुई लाल मिर्च का दरदरा पेस्ट बनाने के बाद। आपको कड़ाई को गरम करना होगा उसके बाद आपको कड़ाई में 3 से 5 चम्मच घी डालना होगा।

Step 4: कड़ाई में घी डालकर उसे अच्छे से गरम करने के बाद आपको 1 चम्मच साबुत जीरा को घी में डालना होगा।

Step 5: जीरा डालने के बाद आपको कश्मीरी लाल मिर्च और लहसुन का दरदरा पेस्ट कड़ाई में डालना होगा और फिर आपको स्वाद अनुसार नमक, 3 चम्मच नींबू रस डालकर 4 से 5 मिनट पकाना होगा। उसके बाद स्पाइसी साथ ही फ्लेवरफुल लहसुन चटनी तैयार हो जाएगा।

तो इस तरीके से आप बहुत ही आसानी से सिर्फ कुछ ही सामग्री का इस्तेमाल करके राजस्थानी स्टाइल में लहसुन की चटनी को बना सकते है। लहसुन की चटनी बहुत ही ज्यादा फ्लेवरफूल होता है। आप लहसुन के चटनी को रोटी या फिर चाहे तो चावल के साथ खा सकते है।

Verified Source Google News tazahindisamachar.com ✓ Trusted
gajendra sharma

ताज़ा हिंदी समाचार 2014 से हिंदी मीडिया जगत…