Smartphone

OLED डिस्प्ले में लॉन्च हुए Oppo के दो नए 5G फोन, 8000mAh तक दमदार बैटरी

OLED डिस्प्ले में लॉन्च हुए Oppo के दो नए 5G फोन, 8000mAh तक दमदार बैटरी

Mobile Desk: टेक दिग्गज कंपनी ओप्पो (Oppo) अपनी लोकप्रिय रेनो सीरीज को आगे बढ़ाते हुए जल्द ही मार्केट में अपनी नई OPPO Reno 17 Series लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि इस नई सीरीज को 16 नवंबर को चीन के बाजार में उतारा जाएगा। इस ग्रैंड लॉन्च इवेंट के दौरान कंपनी OPPO Reno 17 और OPPO Reno 17 Pro के अलावा अपना नया टैबलेट OPPO Pad Air 6 और Watch 5 स्मार्टवॉच भी पेश करेगी। लॉन्च से पहले ही इन स्मार्टफोन्स की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है। आइए जानते हैं ओप्पो के इन अपकमिंग डिवाइसेस के डिजाइन और संभावित स्पेसिफिकेशन्स के बारे में विस्तार से:

Unique Design and Attractive Color Options

डिजाइन और लुक के मामले में ओप्पो हमेशा से अपने स्टाइलिश स्मार्टफोन्स के लिए जाना जाता है। इस बार भी कंपनी ने नए मॉडल्स में कुछ खास डिजाइन दिए हैं.  इस बेस मॉडल को एनकाउंटर कैट (Encounter Cat), आइस मून व्हाइट (Ice Moon White) और कोको ब्राउन (Cocoa Brown) कलर ऑप्शंस में लाया जाएगा। ‘Encounter Cat’ वेरिएंट में लाइट ब्लू फिनिश के साथ बैक पैनल पर बिल्ली का उभरा हुआ खूबसूरत डिजाइन मिलेगा, जबकि ‘Ice Moon White’ में लहरों जैसा वेव टेक्सचर और ‘Cocoa Brown’ में प्रीमियम मैट फिनिश दी गई है।

OPPO Reno 17 Pro के कलर्स: इस प्रो मॉडल को एनकाउंटर कैट, फर्स्ट स्नो व्हाइट (First Snow White) और कोको ब्राउन रंगों में पेश किया जाएगा, जिसमें ‘First Snow White’ एक बेहद क्लीन और स्मूद व्हाइट फिनिश देता है।

OPPO Reno 17 Expected Specifications

फोन में 6.59-इंच की 1.5K रेजोल्यूशन वाली शानदार OLED डिस्प्ले दी जा सकती है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 7 Gen 4 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,000mAh की विशाल बैटरी हो सकती है।

OPPO Reno 17 Pro Expected Specifications

प्रिमियम फीचर्स से लैस Reno 17 Pro के संभावित फीचर्स इस प्रकार हैं: इसमें 6.32-इंच की कॉम्पैक्ट 1.5K OLED डिस्प्ले मिलने की संभावना है।

प्रोसेसर और बैटरी: इस प्रो मॉडल में पावरफुल MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट और 7,200mAh की दमदार बैटरी दी जा सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ओप्पो की यह पूरी सीरीज 8GB+256GB, 12GB+256GB और 12GB+512GB जैसे बेहतरीन स्टोरेज विकल्पों में आ सकती है। हालांकि, कंपनी द्वारा आधिकारिक कीमतों और सटीक स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा 16 नवंबर को ही उठाया जाएगा।

Verified Source Google News tazahindisamachar.com ✓ Trusted
gajendra sharma

ताज़ा हिंदी समाचार 2014 से हिंदी मीडिया जगत…