Automobile

गरीबों में बजट में मिल रहा सबसे सस्ता और धाकड़ scooter

गरीबों में बजट में मिल रहा सबसे सस्ता और धाकड़ scooter

Automobile desk: एकदम गरीबी में भी आप दोपहिया वाहन लेना चाहते हैं तो यह स्कूटर सबसे बेस्ट है। इंडिया में इलेक्ट्रिक स्कूटर का बाजार बहुत अच्छे लेवल पर है। लेकिन हाल में ही पेट्रोल के स्कूटर भी किसी से कम नहीं है। पेट्रोल वेरिएंट में आपको बेहतरीन स्कूटर की डिमांड यदि लग रही है, तो यह स्कूटर आपके लिए सबसे अच्छा है। पेट्रोल वेरिएंट में हौंडा के मुकाबले कोई स्कूटर नहीं है। हौंडा का नाम आते ही हर कोई उम्र का व्यक्ति उसे खरीदने की जुगत में लग जाता है।

1. TVS Zest 110: हल्की-फुल्की और बजट वाली राइड

अगर आपका बजट कम है और आप एक हल्की स्कूटर तलाश रहे हैं, तो TVS Zest 110 एक बढ़िया विकल्प है। इसकी शुरुआती कीमत लगभग ₹68,150 (एक्स-शोरूम) है। यह दिखने में काफी स्लीक और कॉम्पैक्ट है। इसमें आपको स्टाइलिश LED DRLs, नए ग्राफिक्स और बढ़िया टेललाइट मिलती है।

चलाने में आसान: इसका वजन सिर्फ 103 किलो है और सीट की ऊँचाई 760mm है। इस वजह से इसे ट्रैफिक में निकालना और संभालना बेहद आसान रहता है। इसमें 109.7cc का फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया गया है, जो 7.81 PS की ताकत और 8.8 Nm का टॉर्क देता है। यह स्कूटर आसानी से 48 से 55 किमी/लीटर का माइलेज दे देती है। 19 लीटर की बूट स्पेस (सीट के नीचे जगह), मोबाइल चार्जिंग सॉकेट, एनालॉग मीटर और सुरक्षा के लिए सिंक्रोनाइज्ड ब्रेकिंग (SBT) सिस्टम मिलता है।

2. Honda Dio: युवाओं की पहली पसंद (स्पोर्टी लुक)

अगर आपको स्पोर्टी और एग्रेसिव डिजाइन पसंद है, तो होंडा डियो आपके लिए सही रहेगा। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹73,576 से शुरू होती है। इसका फ्रंट लुक और एरोडायनामिक बॉडी इसे काफी अलग बनाती है। 106 किलो वजन और 160mm ग्राउंड क्लीयरेंस के कारण शहर की सड़कों पर इसकी ग्रिप और संतुलन शानदार रहता है। इसमें 109.51cc का BS6 eSP इंजन लगा है, जो 7.95 PS की पावर और 9.03 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह रोजमर्रा के इस्तेमाल में करीब 50 किमी/लीटर का माइलेज निकाल देता है। डिजिटल मीटर, बाहर दिया गया पेट्रोल ढक्कन (External Fuel Lid) और टॉप मॉडल में बिना चाबी वाली ‘H-Smart’ टेक्नोलॉजी। सेफ्टी के लिए इसमें CBS ब्रेकिंग और साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ जैसे फीचर्स हैं।

3. TVS Jupiter 110: फैमिली के लिए बेस्ट ऑल-राउंडर

TVS जुपिटर भारत की सबसे पसंदीदा पारिवारिक स्कूटर्स में से एक है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹75,625 है। इसका नया मॉडल काफी मॉडर्न और प्रीमियम दिखता है। फ्रंट में LED लाइट बार, 12-इंच के बड़े अलॉय व्हील्स और 163mm का बेहतरीन ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है।

इंजन और माइलेज: इसमें नया 113cc का इंजन मिलता है, जो 8.02 PS की पावर और 9.8 Nm का टॉर्क देता है। इसमें iGO असिस्ट तकनीक दी गई है, जिससे यह 55 से 60 किमी/लीटर तक का शानदार माइलेज देती है। इस सेगमेंट में सबसे बड़ा 33-लीटर का बूट स्पेस, आगे की तरफ पेट्रोल भरवाने का ढक्कन और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाला डिजिटल कंसोल। ब्रेकिंग के लिए फ्रंट डिस्क ब्रेक का ऑप्शन भी मिलता है।

4. Honda Activa 110: मजबूती और भरोसे का दूसरा नाम

देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली स्कूटर होंडा एक्टिवा 110 की शुरुआती कीमत ₹77,356 (एक्स-शोरूम) है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी ऑल-मेटल बॉडी है, जो इसे सालों-साल टिकाऊ बनाए रखती है। 765mm की आरामदायक सीट हाइट और मजबूत सस्पेंशन के कारण इसे परिवार का कोई भी सदस्य आसानी से चला सकता है।  106 किलो वजन वाली यह स्कूटर लंबी दूरी और खराब सड़कों पर भी बेहद स्मूथ चलती है, जिससे यह हर उम्र के राइडर के लिए सबसे सुरक्षित और भरोसेमंद विकल्प मानी जाती है।

Verified Source Google News tazahindisamachar.com ✓ Trusted
gajendra sharma

ताज़ा हिंदी समाचार 2014 से हिंदी मीडिया जगत…