Business

Paneer Bhurji Recipe: रात के डिनर में बनाएं स्वादिष्ट पनीर भुर्जी, जाने रेसिपी

Paneer Bhurji Recipe: रात के डिनर में बनाएं स्वादिष्ट पनीर भुर्जी, जाने रेसिपी

Paneer Bhurji Recipe: रात के डिनर में यदि आप रोटी या फिर पराठे के साथ खाने के लिए कोई टेस्टी रेसिपी बनाना चाहते है। लेकिन आपको यदि समझ नहीं आ रहा है, कि रात के डिनर में क्या खाना बनाएं तो आप रेस्टोरेंट स्टाइल टेस्टी पनीर भुर्जी बना सकते है।

पनीर में काफी अधिक मात्रा में प्रोटीन रहता है, जो बच्चों के सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है। पनीर भुर्जी एक बहुत ही टेस्टी रेसिपी है, जिसे आप बहुत ही आसानी साथ ही कम समय में बना सकते है। चलिए पनीर भुर्जी के रेसिपी के बारे में अच्छे से जानते है।

रात के डिनर में बनाएं स्वादिष्ट पनीर भुर्जी, जाने आसान रेसिपी

पनीर भुर्जी एक बहुत ही आसान रेसिपी है। पनीर भुर्जी के इस रेसिपी को आप काफी आसानी से साथ ही बहुत ही कम सामग्री के साथ बना सकते है। पनीर भुर्जी को आप रोटी, पराठे के साथ खा सकते है। अगर पनीर भुर्जी के रेसिपी के बारे में बताएं तो वह है –

Step 1: पनीर भुर्जी बनाने के लिए आपको सबसे पहले 200 ग्राम पनीर को एक बाउल में अच्छे से कद्दूकस कर लेना होगा।

Step 2: अब आपको एक कड़ाई में 2 चम्मच तेल लेना होगा। और तेल थोड़ा गरम हो जाने के बाद आपको जीरा डालना होगा।

Step 3: तेल में जीरा डालने के बाद आपको कड़ाई में बारीक कटा हुआ प्याज, अदरक लहसुन का पेस्ट, 1 चम्मच बारीक कटा हुआ हरी मिर्च, हारा धनिया डालकर प्याज का रंग सुनहरा हो जाने तक अच्छे से पका लेना होगा।

Step 4: प्याज पक जाने के बाद, आपको कड़ाई में स्वाद अनुसार नमक, ½ चम्मच हल्दी पाउडर, ½ चम्मच काली मिर्च पाउडर, ½ चम्मच जीरा पाउडर, ½ धनिया पाउडर डालकर अच्छे से मिला लेना होगा।

Step 5: सभी मसाले को डाल देने के बाद आपको कटा हुआ टमाटर को डालकर टमाटर गल जाने तक पकाना होगा। टमाटर गल जाने के बाद आपको कड़ाई में थोड़ा पानी डालना होगा उसके बाद आपको कद्दूकस किया हुआ पनीर को कड़ाई में डालकर अच्छे से मिला लिया जोगा। उसके बाद ऊपर से बारीक कटा हुआ धनिया डालकर फ्लेम को बंद कर देना होगा।

तो इस तरीके से आप रात के डिनर के लिए पनीर भुर्जी के रेसिपी को बना सकते है। पनीर भुर्जी के रेसिपी को सिर्फ बच्चे ही नहीं बल्कि बड़े भी खाना काफी ज्यादा पसंद करते है। पनीर भुर्जी को आप आसानी से बना सकते है, आप चाहे तो इस टेस्टी रेसिपी को रात के डिनर में या फिर मॉर्निंग ब्रेकफास्ट में खा सकते है।

Verified Source Google News tazahindisamachar.com ✓ Trusted
gajendra sharma

ताज़ा हिंदी समाचार 2014 से हिंदी मीडिया जगत…