Aloo Jeera Masala Recipe: रात के डिनर में यदि आप कुछ आसानी से बन जाने वाला सब्जी बनाना चाहते है। लेकिन आपको यदि समझ नहीं आ रहा है की रात के डिनर में क्या सब्जी बनाएं। तो आप आलू जीरा मसाले की सब्जी बना सकते है। आलू जीरा मसाला की सब्जी बहुत ही झटपट बन जाता है।
आलू जीरा मसाला सिर्फ झटपट बन ही नहीं जाता है, बल्कि यह सब्जी खाने में भी काफी स्वादिष्ट होता है। आप आलू जीरा मसाले के सब्जी को सिर्फ कुछ ही सामग्री का इस्तेमाल करके बना सकते है। आप आलू जीरा मसाला के सब्जी को रोटी, पराठा या फिर चाहे तो चावल के साथ खा सकते है। तो चलिए आलू जीरा मसाला के रेसिपी के बारे में जानते है।
आलू जीरा मसाला बनाने की सामग्री
> छोटे-छोटे टुकड़ों में कटा हुआ आलू
> बड़ी कटा हुआ हरा धनिया
> 1 चम्मच साबुत जीरा
> स्वाद अनुसार नमक
> ½ चम्मच लाल मिर्च पाउडर
> ½ चम्मच काली मिर्च पाउडर
> ½ चम्मच हल्दी पाउडर
> ½ चम्मच धनिया पाउडर
> हाफ ग्लास पानी
रात के डिनर में झटपट बनाएं आलू जीरा मसाले की सब्जी, जाने आसान रेसिपी
आलू जीरा मसाला एक बहुत ही टेस्टी रेसिपी है। आप बहुत ही कम समय में आलू जीरा मसाला के सब्जी को तैयार कर सकते है। आप इस रेसिपी को चाहे तो रात के डिनर में या फिर सुबह के नाश्ते में भी खा सकते है। आलू जीरा के रेसिपी के बारे में बताएं तो वह है –
Step 1: आलू जीरा मसाला का सब्जी बनाने के लिए आपको सबसे पहले आलू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लेना होगा।
Step 2: आलू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लेने के बाद आपको एक कढ़ाई में 3 से 4 चम्मच सरसों का तेल लेना होगा।
Step 3: कढ़ाई में तेल गरम हो जाने के आपको 1 चम्मच साबुत जीरा को कढ़ाई में डाल देना होगा। जीरा डालने के कुछ देर में आपको आलू को कड़ाई में डाल देना होगा और जीरा के साथ अच्छे से मिला लेना होगा।
Step 4: आलू कड़ाई में डालने के कुछ देर में बाद, आपको आलू में ½ चम्मच हल्दी पाउडर, ½ काली मिर्च पाउडर, ½ चम्मच लाल मिर्च पाउडर, ½ चम्मच धनिया पाउडर और स्वाद अनुसार नमक डालकर मिला लेना होगा।
Step 5: मसाला थोड़ा पक जाने के बाद आपको कड़ाई में बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालकर और हाफ ग्लास पानी डालकर आलू को अच्छे से पका लेना होगा। आलू पाक जाने के बाद आपको गैस के फ्लेम को बंद करना होगा।
आलू पक जाने के बाद आपका आलू जीरा मसाला का सब्जी तैयार हो जाएगा। इस तरीके से आप कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके काफी आसानी से आलू जीरा मसाला के सब्जी को बना सकते है। आलू जीरा मसाला के सब्जी को तैयार करने के बाद आप रोटी या फिर चावल के साथ इस सब्जी को खा सकते है।