Business

कचौरी जैसी Aloo Puri Recipe: रात के डिनर में बनाएं टेस्टी आलू पूरी, जाने आसान रेसिपी

कचौरी जैसी Aloo Puri Recipe: रात के डिनर में बनाएं टेस्टी आलू पूरी, जाने आसान रेसिपी

Aloo Puri Recipe: आलू पराठा तो आपने बहुत खाया होगा। लेकिन क्या आपने आलू पुरी खाया है, यदि नहीं तो आप रात के डिनर में आलू पूरी को बना सकते है। आलू पूरी एक बहुत ही टेस्टी रेसिपी है। और यह पूरी और आलू पराठा से काफी ज्यादा अलग है।

आलू पूरी काफी ज्यादा मसालेदार होता है। और आप आलू पूरी के रेसिपी को काफी आसानी से बना भी सकते है। आलू मसाला पूरी को आप किसी भी पनीर या फिर आलू के सब्जी के साथ खा सकते है। तो चलिए आलू पुरी कैसे बनाते है के रेसिपी के बारे में अच्छे से जानते है।

रात के डिनर में बनाएं टेस्टी आलू पूरी, जाने रेसिपी

यदि आप रोटी, पराठा से काफी बोर हो गए है, और अब आप यदि कुछ अलग तरह का टेस्टी पूरी ट्राई करना चाहते है तो आप आलू मसाला पुरी को बना सकते है। यदि आलू मसाला पूरी के रेसिपी के बारे में बताएं तो वह है –

Step 1: सबसे पहले आपको एक बाउल में 2 से 3 कप गेहूं का आटा लेना होगा।

Step 2: और अब आपको दो उबले हुए आलू के छिलके को छील कर अच्छे से मैश कर लेना होगा। फिर उसके बाद मैश किए हुए आलू को आटा के ऊपर डाल देना होगा।

Step 3: आटे के ऊपर मैश किया हुआ आलू डालने के बाद, आपको बारीक कटा हुआ प्याज, बारीक कटा हुआ हरा धनिया, ½ चम्मच जीरा पाउडर, ½ चम्मच लाल मिर्च पाउडर, ½ चम्मच काली मिर्च पाउडर और फिर 1 चम्मच तेल और थोड़ा थोड़ा पानी डालकर आटा को आलू और मसाले के साथ अच्छे से गूथ लेना होगा।

Step 4: आटे को अच्छे से गूथ लेने के बाद, आपको आपको आटे के लोई को अच्छे से तेल लगाकर पूरी के आकार में बेलना होगा।

Step 5: आटा को पूरी के आकार में बेलने के बाद, आपको कड़ाई में 3 कप रिफाइन ऑयल को लेकर उसे गरम करना होगा। उसके बाद आपको एक एक करके सभी पूरी को दोनो तरफ से अच्छे से तल लेना होगा।

तो इस तरीके से आप काफी आसानी से घर पर कुछ ही सामग्री का इस्तेमाल करके आलू मसाला पूरी को बना सकते है। आलू मसाला पूरी का स्वाद बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है। आप इस पूरी को किसी भी सब्जी के साथ खा सकते है। और यह पूरी इतना स्वादिष्ट होता है की आप इसे चाहे तो ऐसे भी खा सकते है।

Verified Source Google News tazahindisamachar.com ✓ Trusted
gajendra sharma

ताज़ा हिंदी समाचार 2014 से हिंदी मीडिया जगत…