Chilli Potato Recipe: यदि आप रोज एक जैसा सब्जी खा कर बोर हो गए है, तो आप आलू चिल्ली के रेसिपी को ट्राई कर सकते है। आपने पनीर चिल्ली या सोया चिल्ली तो खाया ही होगा। लेकिन क्या आपने आलू चिल्ली (Chilli Potato) खाया है। यदि नहीं तो आप इसे एक बार जरूर से ट्राई कर सकते है।
आलू चिल्ली एक बहुत ही अलग तरह का रेसिपी है। खास करके बच्चों को आलू चिल्ली काफी पसंद आता है। लेकिन सिर्फ बच्चों को ही नहीं बल्कि बढ़ो को भी यह रेसिपी काफी पसंद आता है। यदि आप आलू चिल्ली बनाना चाहते है, तो बता दे की आप आलू चिल्ली को आसानी से कुछ स्टेप्स को फॉलो करके बना सकते है।
आलू चिल्ली बनने की सामग्री
> आलू (आप जितने लोगों के लिए बना रहे है उस हिसाब से)
> मैदा
> कॉर्न फ्लोर
> स्वाद अनुसार नमक
> काली मिर्च पाउडर
> लाल मिर्च पाउडर
> बारीक कटा हुआ लहसुन
> बारीक कटा हुआ अदरक
> कटा हुआ प्याज
> कटा हुआ शिमला मिर्च
> बारीक कटा हुआ हरी मिर्च
> टोमेटो सॉस
> सोया सॉस
घर पर झटपट ऐसे बनाएं टेस्टी आलू चिल्ली, जाने आसान रेसिपी
यदि आप बच्चों के लिए कुछ टेस्टी इंडो चाइनीज रेसिपी बनाना चाहते है, तो आप आलू चिल्ली के रेसिपी को बना सकते है। आलू चिल्ली बहुत ही ज्यादा टेस्टी रेसिपी है, आप इस रेसिपी को काफी आसानी से बना सकते है। आलू चिल्ली को आप चाहे तो रोटी, पराठे के साथ या फिर फ्राइड राइस के साथ भी खा सकते है। यदि आलू चिल्ली कैसे बनाएं के रेसिपी के बारे में बताएं तो वह है –
Step 1: चिल्ली आलू बनाने के लिए आपको सबसे पहले आलू के छिलके को छील लेना होगा, उसके बाद आपको आलू को लंबा लंबा करके अच्छे से काट लेना होगा।
Step 2: आलू को काट लेने के बाद आपको आलू को अच्छे से धो लेना होगा उसके बाद आपको आलू के ऊपर अदरक लहसुन का पेस्ट, ½ चम्मच लाल मिर्च पाउडर, ½ चम्मच काली मिर्च पाउडर, स्वाद अनुसार नमक, मैदा, कॉर्न फ्लोर डालकर अच्छे से मिला लेना होगा।
Step 3: अब आपको कड़ाई में 2 से 3 कप रिफाइन तेल लेना होगा। और सभी आलू को अच्छे से तेल में डालकर दीप फ्राई कर लेना होगा। आप चाहे तो आलू को एक बार निकाल कर उसे ठंडा करके फिर से तल सकते है, इससे आलू बहुत ही ज्यादा क्रिस्पी होता है।
Step 4: आलू को अच्छे से ताल लेने के बाद आपको कड़ाई में थोड़ा सा तेल डालना होगा। अब कड़ाई गरम हो जाने के बाद आपको बारीक कटा हुआ अदरक, बारीक कटा हुआ लहसुन, बारीक कटा हुआ हरी मिच डालकर कुछ देर तक पका लेना होगा। उसके बाद आपको कटा हुआ प्याज, शिमला मिर्च को डालना होगा।
Step 5: कड़ाई में कटा हुआ प्याज, कटा हुआ शिमला मिर्च डालने के बाद आपको स्वाद अनुसार नमक, ½ चम्मच काली मिर्च पाउडर, ½ चम्मच लाल मिर्च पाउडर डालकर बहुत ही अच्छे से मिला लेना होगा।
Step 6: प्याज और कैप्सिकम के साथ मसाले को मिला लेने के बाद, आपको 3 से 4 चम्मच टोमेटो सॉस, 2 चम्मच सोया सॉस डालना होगा। अब आपको आलू को डालकर सॉस के साथ अच्छे से मिला लेना होगा। और थोड़ा सा पानी डालकर 1 मिनिट पका लेना होगा।
तो इस तरीके से आप बहुत ही आसानी से आलू चिल्ली के रेसिपी को काफी आसानी से बना सकते है। चिल्ली पोटैटो बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट होता है, आप चाहें तो चिल्ली पोटैटो को बिना पानी डाले सूखा भी रख सकते है। चिल्ली पोटेटो को आप रोटी, पराठा या फिर चाहे तो फ्राइड राइस के साथ भी खा सकते है।