नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज की नींव रखने वाले धीरूभाई अंबानी भले ही आज नही है लेकिन उनका बिजनिस आज भी आसमान को छूते हुए फल फूल रहा है। मुकेश अंबानी ने अपनी मेहनत के दम पर इस बिजनिस को इतना बढ़ा दिया कि आज के समय में वो देश में ही नहीं बल्कि एशिया के अमीर लोगों की लिस्ट में शामिल हैं। मुकेश अंबानी जहां अपनी व्यापार से जुड़ी चीजों के साथ राइसी ठाठ-बाठ के लिए जाने जाते है तो वही उनकी पत्नि नीता अंबानी अपनी मंहगी लाइफ स्टाइल को लेकर सुर्खियो में बनी रहती है।

नीता अंबानी ने एक इंटरव्यू में अपने शौक के बारे में बताया था कि, वे अपनी सुबह की शुरूआत जापान के सबसे पुराने क्रॉकरी ब्रांड नोरिटेक के कप में चाय पीकर करती हैं। नोरिटेक क्रॉकरी की खास बात यह है कि इसमें सोने (गोल्ड) की बॉर्डर है और इसके 50 पीस के सेट की कीमत डेढ़ करोड़ रुपए है। यानी एक कप चाय की कीमत हुई 3 लाख रुपए।

नीता अंबानी के पसंदीदा वॉच ब्रैंड…

नीता अंबानी मंहगी लाइफ स्टाइल की शोकिन है वो अपने मेकअप में भी ब्रांडेड चीजों का उपयोग करती है। अपने मेरअप के लिए व 50 लाख खर्च कर देती है। इतना ही नही उनके बैग से लेकर वॉच भी काफी मंहगे होते है। उनके वॉच कलेक्शन की बात करें तो मंहगी घड़ियों में बुल्गारी, कार्टियर, राडो, गुची, केल्विन केलिन और फोसिल जैसे ब्रांड शामिल हैं। इन ब्रांड्स के घड़ियों की कीमत डेढ़ से दो लाख रूपए से शुरू होती है।

नीता अंबानी को है हैंडबैग्स का शौक
नीता अंबानी के पास रखे बैग्स का कलेक्शन दुनिया के सबसे महंगे ब्रांड्स की लिस्ट में शामिल है उनके पास चनेल, गोयार्ड और जिम्मी चू केरी जैसे मंहगे बैग्स के कलेक्शन है। ज्यादातर फंक्शन में नीता अंबानी ज्यूडिथ लाइबर के गैनिश क्लच के साथ देखी जाती है। इनकी कीमत 3-4 लाख से शुरू होती है।

रिपीट नहीं होते हैं सैंडल
नीता अंबानी को स्टाइलिश सैंडल पहनने का बेहद शौक है। एक इंग्लिश अखबार के मुताबिक, नीता अंबानी की ड्रेस, उनके सैंडल कभी भी रिपीट नहीं होते हैं। उनके पास पेड्रो, गार्सिया, जिम्मी चू, पेलमोड़ा, मार्लिन ब्रांड की सैंडल हैं। इन सभी ब्रांडस के सैंडल की शुरुआत एक लाख से होती है।