Tuesday, December 30, 2025
HomeAutomobileएक पहिये वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें चलता कैसे हैं, देखें वीडियो

एक पहिये वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें चलता कैसे हैं, देखें वीडियो

आज के समय में भारत का ऑटोमोबाइल बाजार काफी समृद्ध है। यहां पर आपको एक से बढ़कर एक वाहन मिल जाते हैं। लेकिन बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो खुद से कुछ अलग ढंग के वाहन का निर्माण कर लेते हैं। अपने ऐसे कई वाहन देखें ही होंगे जिनका निर्माण आम लोगों ने खुद से ही किया होता है। आज हम आपको एक ऐसे ही वाहन के बारे में यहां जानकरी दे रहें हैं। यह एक इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो की मात्र एक ही पहिये पर चलता है। इस स्कूटर का एक पहिया ही है और यही इसकी बड़ी खूबी है। आइये अब आपको इस संबंध में पूरी जानकारी देते हैं।

- Advertisement -

घर पर बनाया स्कूटर

आपको पता होगा ही कि किसी भी वाहन का पहिया उसका सबसे महत्वपूर्ण अंग होता है। आज तक अपने जो भी वाहन देखें होंगे उनमें कम से कम 2 पहिये जरूर होंगे लेकिन आज हम आपको एक पहिये वाले स्कूटर के बारे में यहां जानकारी दे रहें हैं। इस स्कूटर का निर्माण भारत के ही एक युवा लड़के ने अपने घर पर ही किया है।

बनाया सेल्फ बैलेंसिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर

आपको बता दें कि आज दुनियाभर की वाहन निर्माता कंपनियां एक पहिये के वाहन के निर्माण के लिए रिसर्च कर रहीं हैं। लेकिन भारत के इस लड़के ने अपने घर पर ही “सेल्फ बैलेंसिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर” बनाकर दुनिया को चौका दिया है। इस व्यक्ति ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस स्कूटर का वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें आप इस लड़के को इस स्कूटर की राइड लेते देख सकते हैं। ख़ास बात यह है कि इस वीडियो में इस लड़के ने यह सब भी दिखाया है कि इसने इस स्कूटर का निर्माण किस प्रकार से किया है। आप इस वीडियो को यहां देख सकते हैं।

- Advertisement -

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular