नई दिल्ली। भारत में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली गाड़ियों में लोग मारूती कपंनी की गाड़ियों को खरीदना ज्यादा पसंद करते है। क्योकि परिवार के संग सफर करने के लिए मारूती की गाड़ियां विशवस्नीयता की पहचान बन चुकी है जिसके चलते इसकी सेलिंग में भी इजाफा देखने को मिला है।

अभी हाल ही में मारुति सुजुकी ने मार्च में हुई बिक्री का ब्रेकअप डेटा का खुलासा किया है। जिसमें पिछले महीने कंपनी ने 1,32,762 यूनिट के करीब अपनी कारें बेचीं। हालांकि, जबकि पिछले साथ के मार्च 2022 में ये आंकड़ा बढ़कर 1,33,862 यूनिट के करीब था। यानी इस साल मारुति की 1,098 यूनिट कम बिकीं। वैसे, कंपनी की इन गाड़ियों में लोगों ने स्विफ्ट को सबसे ज्यादा पसंद किया जिसके चलते यह सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल रहा। जो बढ़कर 17,557 यूनिट बिकी। मार्च 2022 में ये आकंड़ा 13,624 यूनिट का था। यानी इस साल 3,935 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 28.89% की ईयरली ग्रोथ मिली। मारुति कपंनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों के टॉप-3 मॉडल स्विफ्ट, वैगनआर और ब्रेजा रहे है। वहीं, सबसे कम बिकने वाले मॉडल XL6, सियाज और एस-प्रेसो रहे। चलिए सबसे पहले पूरी लिस्ट देखते हैं।

पिछले महीने स्विफ्ट की 17,558 यूनिट बिकीं। इसे 28.89% की ग्रोथ मिली। वैगनआर की 17,306 यूनिट बिकीं, इसकी 29.75% की ग्रोथ मिली। ब्रेजा की 16,226 यूनिट बिकीं इसकी 30.45% की ग्रोथ मिली। बलेनो की 16,167 यूनिट बिकीं। इसे 12.18% की ग्रोथ मिली। डिजायर की 13,395 यूनिट बिकीं। इसकी 28.08% की बढ़ोत्तरी देखने को मिली।  ईको की 11,994 यूनिट बिकीं। इसे 30.08% की बढ़ोत्तरी देखने को मिली।  ग्रैंड विटारा की 10,044 यूनिट बिकीं। इसे 7.57% की ग्रोथ मिली। ऑल्टो की 9,138 यूनिट बिकीं। इसमें 19.92% की बढ़ोत्तरी देखने को मिली।