नई दिल्ली। एक जमाना ऐसा था जब स्कूटर के नाम से बजाज चेतक का मॉडल आँखों के सामने आता था। स्कूटी के लिए सिर्फ हौंडा की एक्टिवा ही सड़कों पर ज्यादा देखने को मिलती थी। इलेक्ट्रिक के जमाने में बहुत सी कंपनियों और स्टार्टअप ने कई मॉडल लॉन्च किए हैं। सड़कों पर इलेक्ट्रिक स्कूटर की बड़ी तादाद देखने को मिल जाएगी। लेकिन बात जब भरोसे की आती है तो हीरो और हौंडा का कोई मुकाबला नहीं है। हीरो का इलेक्ट्रिक स्कूटर काफी समय से धमाल मचा रहा है। रिकॉर्ड बिक्री के साथ सबसे कम कीमत का मॉडल भी बन गया है।
हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) की इलेक्ट्रिक ब्रांड विडा (Vida) ने आखिरकार वह मुकाम हासिल कर लिया है, जिसका इंतजार कंपनी तीन साल से कर रही थी। साल 2025 में विडा (Vida) ई-स्कूटर की बिक्री ने बड़ा रिकॉर्ड बनाया है, जो पहली बार एक कैलेंडर ईयर में 1,00,000 यूनिट्स की बिक्री पार कर गया। वाहन पोर्टल के आंकड़ों के मुताबिक, 1 जनवरी 2025 से 5 दिसंबर 2025 के बीच कुल 1,00,383 विडा ई-स्कूटर ग्राहकों को डिलीवर किए गए। इसके साथ ही अक्टूबर 2022 में लॉन्च हुई विडा (Vida) ब्रांड की कुल बिक्री 1.50 लाख यूनिट्स के पार पहुंच गई है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
कैसे बढ़ी विडा की बिक्री?
विडा (Vida) के बिक्री की शुरुआत 2025 में साधारण थी। जनवरी में इसकी सिर्फ 1,626 यूनिट बिकी थी, लेकिन मार्च से जून तक लगातार 6,000+ यूनिट्स हर महीने बिकीं। जुलाई 2025 में पहली बार 10,000 यूनिट्स का आंकड़ा पार (10,548 यूनिट्स) हुआ। इसके बाद लगातार 5 महीने तक विडा (Vida) 10,000+ क्लब में बनी रही।
hero scooter vida price
विडा (Vida) की सेल्स में बूस्ट का सबसे बड़ा श्रेय जाता है नए VX2 मॉडल को, जिसे जुलाई 2025 में लॉन्च किया गया था। यह मॉडल परिवारों के लिए डिजाइन किया गया है और Vida की ग्रोथ के पीछे सबसे बड़ा कारण भी यही है।
VX2 क्यों है विडा ultra
VX2 ईवी रेगुलर स्कूटर जैसे फैमिली-फ्रेंडली डिजाइन के साथ आती है। इसका डिजाइन भारतीय परिवारों की पसंद के हिसाब से तैयार किया गया है। इसके BaaS मॉडल ने कीमत को बेहद आकर्षक बना दिया है। बैटरी ऐज ए सर्विस (Battery-as-a-Service-BaaS) के जरिए स्कूटर की कीमत काफी कम हो जाती है। ग्राहक बैटरी को अलग से सब्सक्रिप्शन में ले सकते हैं। इससे VX2 भारत के सबसे किफायती और आसान-खरीद इलेक्ट्रिक स्कूटरों में से एक बन गया है।
