नई दिल्ली।  बजाज कपंनी की सबसे पावरफुल बाइक्स में से एक माने जाने वाली पल्सर अब एक नए अवातर के साथ पेश होने वाली है। जो NS400Z के नाम से भारतीय बाजार में एंट्री करने जा रही है। इस सेगमेंट के साथ लॉच होने वाली ये बाइक अब तक की सबसे सस्ती बाइक मानी जाएगी। जिसे सिर्फ 1.85 लाख रुपए की एक्स-शोरूम कीमत के साथ उतारा जा रहा है। इसका इजंन पावरफुल होन के साथ माइलेज भी काफी शानदार मिलने वाला है। यदि आप इस बाइक को खरीदना चाहते है तो जान ले इसकी खासियत के बारें में..

 पल्सर NS400Z इथेनॉल का इस्तेमाल

पल्सर NS400Z की खासियत के बारे में बात करें तो कपंनी ने इसे E20 में पेट्रोल के साथ इथेनॉल का इस्तेमाल किया जाता है। E20, पेट्रोल का ही एक फॉर्मेट है। जो पेट्रोल की तुलना में सस्ता होता है। E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिक्स किया जाता है। 2025 तक इस मात्रा को बढ़ाकर E50 कर दिया जाएगा।

 पल्सर NS400Z का इंजन

पल्सर NS400Z के इजन के बारे में बात करें तो इस में कपनी ने  373cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 8800rpm पर 40PS की पावर और 6500rpm पर 35NM का मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। इसे स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा किया गया है। दमदार इंजन के चलते यह बाइक 154kmph की टॉप स्पीड से दौड़ सकती है। इसमें 12-लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। इसके माइलेज की 27Km/l के करीब हो सकती है।

पेट्रोल के साथ होगा E20 फ्यूल का इस्तेमाल

अब प्ट्रोल की बढ़ती कीमतो को देखते हुए इसका हल कपंनी ने ढूंढ निकाला है। अब पेट्रोल की जगह लोग E20 फ्यूल का इस्तेमाल करके गाड़ी के चला सकेगें। E20 फ्यूल अल्कोहल या इथेनॉल (C2H5OH) से बना एक जैव ईंधन है जो स्वाभाविक रूप से शुगर को फर्मेंटिंग करके बनाया जाता है। भारत ने जीवाश्म ईंधन की खपत को कम करने के लिए इस बायो फ्यूल को पेट्रोल के साथ मिलाने वाला (EBP) कार्यक्रम शुरू किया है। जिसके तहत अब आप अपनी बाइक में E20 में 20% इथेनॉल क मात्रा और 80% पेट्रोल को मिलाकर प्यूल भरवाने से आपकी काफी बचत होगी।