बॉलीवुड की सबसे हिट फिल्म रही। शोले जिसको 1975 में रिलीज किया गया था। इस फिल्म ने हर किसी के दिल को छू लिया था। यह फिल्म इतना ज्यादा पसंद किया गया कि इस ने एक नया इतिहास रच दिया था। इस फिल्म को अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र ,अमजद खान,हेमा मालिनी, संजीव कुमार और जया बच्चन जैसे मशहूर एक्टर एक्ट्रेस पर फिल्माया गया था। जो कि एक उस समय का काफी सुपरहिट फिल्म रहा था।

शोले फिल्म का हर एक सीन लोगों के दिलों में आज भी जिंदा है। इस फिल्म को भले काफी समय हो गया हैं। लेकिन इसके आईकॉनिक डायलॉग और सींस आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। बसंती हो ठाकुर हो या गब्बर या दोस्ती में जय और वीरू का नाम सभी ने अपने अपने किरदार से लोगों को काफी दीवाना बनाया है। इतने सालों बाद आज भी इस फिल्म के हर एक किरदार को लोगों ने काफी प्यार दिया है। आपको बता दें कि इस फिल्म को सलीम जावेद की जोड़ी ने मिलकर लिखा था। वही गोपालदास सिप्पी ने अपने बेटे रमेश सिप्पी संग इस पिक्चर को पूरा डायरेक्ट किया था। यह फिल्म काफी ज्यादा हिट रहा था।

इस सीन को खुद धर्मेंद्र ने बदलवा दिया था

वही अगर इस फिल्म के कुछ पहलू की बात करें तो सूत्रों के मुताबिक। इस फिल्म में धर्मेंद्र के कहे जाने पर एक सीन भी बदला गया था। इस फिल्म का एक मशहूर सीन जिसमें शराब पीकर टंकी पर चढ़कर जो हंगामा करना था। उस सीन को खुद धर्मेंद्र ने सजेस्ट किया था। डायरेक्टर की मानें तो इस सीन को कहीं और अलग अंदाज में डायरेक्ट करने वाले थे। लेकिन टंकी के ऊपर निभाने वाला रोल खुद धर्मेंद्र ने बताकर बदलवाया था। जो कि काफी सादा सुपरहिट रहा था।

धर्मेंद्र फिल्म में वीरू नहीं बल्कि ठाकुर का किरदार निभाने की इच्छा रखे थे

आपको बता दे की फिल्म सीता गीता के बाद से ही रमेश सिप्पी ने अपने नई फिल्म में धर्मेंद्र ,हेमा मालिनी और संजीव कुमार को चुन लिया था। जिसका नाम शोले था। लेकिन इस फिल्म में धर्मेंद्र की जिद थी की उनको ठाकुर का ही रोल निभाना हैं। हालांकि ठाकुर के रोल के लिए रमेश ने संजीव कुमार को कास्ट कर लिया था। जिसके लिया उन्होंने जुबां तक दे दी थी। इसके बाद ही उन्होंने धर्मेंद्र को बहुत ही ज्यादा समझाया और फिर जब ये बताया की ठाकुर का रोल काफी कम हैं। वही वीरू का रोल ज्यादा हैं। इसके साथ ही वीरू को बांसंती यानी हेमा मालिनी के संग काफी रोमांस करना होगा। ये बात सुनते ही धर्मेंद्र मान जाते हैं। वही इस फिल्म के लिए रमेश को एक नई स्टार की जरूरत होती हैं। तब धर्मेंद्र अमिताभ बच्चन का नाम बताते हैं। इसके साथ ही इस फिल्म को पूरा किया जाता हैं। वही ये फिल्म काफी ज्यादा सुपरहिट साबित रही हैं।