Royal Enfield को आज सभी जानते हैं। बड़ी संख्या में लोग इसकी बाइकों के दीवाने हैं। यह कंपनी अपनी तगड़ी और मजबूत बाइकों के लिए दुनियाभर में जानी जाती है। अब खबर आ रही है की Royal Enfield अपनी धांसू बाइक Royal Enfield Classic 350 Bobber को जल्दी ही लांच कर सकती है हालांकि सही बात यह है की अभी तक कंपनी ने इस बाइक की लांचिंग डेट के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी है।

हालाकि कुछ जानकार लोगों का कहना है की इस बाइक को कंपनी अप्रैल 2024 में लांच कर सकती है। Classic 350 Bobber मार्केट में मौजूद सभी क्रूजर बाइकों को सीधी टक्कर प्रदान करेगी। बताया जा रहा है की इस बाइक का रेट्रो स्टाइल तथा इसमें दी जाने वाली आधुनिक सुविधाएं इस बाइक को काफी आकर्षक बना रहीं हैं।

मिलेंगे धांसू फीचर्स

आपको जानकारी दे दें की इस बाइक में आपको काफी जबरदस्त फीचर्स दिए जाएंगे। इसमें सफर की दूरी का हिसाब रखने के लिए ओड़ो मीटर दिया जाएगा। इसके अलावा बाइक की स्पीड को मापने के लिए स्पीडो मीटर दिया जायेगा।

इसके ईंधन की जानकारी को देने के लिए फ्यूल इंडिकेटर भी दिया जाएगा। इंजन की आरपीएम की जानकारी देने के लिए टैकोमीटर भी इसमें दिया जाएगा। इसके अलावा इसमें स्टैंड अलार्म, लो फ्यूल इंडिकेटर, लो बैटरी इंडिकेटर तथा सेमी डिजीटल कलस्टर जैसे आधुनिक फीचर्स दिए जाते हैं।

दमदार है इंजन

इस बाइक में आपको काफी दमदार इंजन दिया जा रहा है। जो आपको बेहतरीन परफार्मेस प्रदान करता है। आपको बता दें की इसमें 349cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड BS6 इंजन दिया जाएगा। जो आपको जबरदस्त माइलेज प्रदान करेगा। यह इंजन 6100 rpm पर 20.2 bhp की अधिकतम पावर तथा 4000 rpm पर 27 Nm का पीक टॉर्क उत्पन्न करेगा।

Royal Enfield classic 350 Bobber की कीमत

आपको बता दें की इस बाइक की कीमत को लेकर अभी तक कंपनी ने कोई घोषणा नहीं की है हालांकि जानकार लोगों की मानें तो इसकी एक्सशोरूम कीमतें 2,00,000 से 2,20,000 रुपये तक जा सकती हैं।