Tuesday, December 30, 2025
HomeAutomobileMahindra Bolero पर 1 लाख रूपए की छूट, जानें ऑफर और डील

Mahindra Bolero पर 1 लाख रूपए की छूट, जानें ऑफर और डील

आपको पता होगा ही की Mahindra हमारे देश की बेहतरीन वाहन निर्माता कंपनी है। यदि आप Mahindra की कोई गाड़ी खरीदने का विचार कर रहें हैं तो यह समय आपके लिए सबसे ज्यादा अच्छा है। आपको बता दें की वाहन निर्माता कंपनी Mahindra अपने चुने हुए कुछ मॉडल्स पर आपको 73 हजार रुपये तक की छूट ऑफर कर रही है।

- Advertisement -

अतः आप इस समय Mahindra के इन विशेष मॉडल्स से में यदि कोई भी गाड़ी लेते हैं तो आप अच्छी बचत कर सकते हैं। आपको जानकारी दे दें की Mahindra वर्तमान में MY2023 की Bolero, Bolero Neo और Marazzo के चुनिंदा मॉडल्स पर यह छूट आपको प्रदान कर रही है। इसी क्रम में यह कंपनी 2024 मॉडल के कुछ वाहनों पर भी आपको छूट दे रही है। ख़ास बात यह भी है की महिंद्रा इस माह आपको XUV300 और XUV400 EV मॉडल पर भी आकर्षक छूट दे रही है। आइये अब आपको बताते हैं की कंपनी आपको किस वाहन पर कितनी छूट दे रही है।

Mahindra Bolero Neo

यदि आप इस माह यानि फरवरी में MY2023 वाली Bolero Neo को खरीदते हैं तो आपको नकद छूट, एक्सचेंज लाभ, कॉर्पोरेट छूट, एक्सेसरीज और एक्सटेंडेड वारंटी के साथ में कई आकर्षक लाभ भी दिए जाते हैं। जो कुल मिलाकर एक लाख रुपये तक के बैठे हैं।

- Advertisement -

Mahindra Bolero

यदि आप 2023 की निर्मित बोलेरो एसयूवी टॉप-टियर बी6 (ओ) ट्रिम को खरीदते हैं तो आपको कंपनी की और से 98 हजार रुपये तक की छूट दी जाती है। इसके बी4 और बी6 वेरिएंट पर आपको 75 तथा 73 हजार रुपये तक की छूट मिल रही है। इसके अलावा बोलेरो B4, B6 और B6 (O) मॉडल के MY2024 संस्करण पर आपको क्रमशः 61, 48 तथा 82 हजार रुपये की छूट दी जा रही है। हालांकि एंट्री लेवल एंट्री-लेवल बोलेरो B2 पर इस समय कोई ऑफर नहीं दिया गया है

Mahindra Marazzo

आपको बता दें की महिंद्रा Marazzo MPV के सभी तीन MY2023 वेरिएंट – M2, M4+ और M6+ पर आपको 93,200 रुपये की छूट दी जा रही है। जब की MY2024 Marazzos को कुल लाभ में सिर्फ 200 रुपये की छूट पर कंपनी दे रही है।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular