उत्तर प्रदेश के अमेठी में रहने वाला एक लड़का 22 साल बाद जोगी के भेष में अपने घर पहुंचा। सालों पहले ये लड़का लापता हो गया था जो अब जोगी भेष में घर पहुंचा है। इसको सालों बाद देखकर परिजन भावुक हो गए, और फूट-फूटकर रोने लगे।

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लड़का जोगी भेष धारण किए हुए है और सारंगी बजाते भजन-कीर्तन गा रहा है। इसके आसपास लोग खड़े हुए हैं और घरवालों इसको रोक रहे हैं लेकिन जोगी बेटा नहीं रुक रहा और अपने सफर पर आगे बढ़ गया।

जानिए ये पूरा मामला
आपको बता दें कि ये मामला जायस थाना क्षेत्र के खरौली गांव का है, जहां के निवासी रतिपाल सिंह अपनी पहली पत्नी और एक लड़के के साथ दिल्ली में रहते थे। इसी बीच में उनकी पहली की पत्नी की मौत हो गई और बाद में उन्होंने भानुमति से दूसरी शादी कर ली। काफी समय तक रतिपाल की पहली पत्नी के लड़के, भानुमति और उसकी बेटी के साथ रहे।

लेकिन साल 2002 में रतिपाल की पहली पत्नी का लड़का पिंकू सिंह घर से अचानक गायब हो गया। बता दें कि इसके गायब होने के पहले वह कंचा-गोली खेलने की जिद कर रहा था तो रतिपाल ने उसको मारा-पीटा था, और सौतेली मां ने भी फटकारा था। जिससे पिंकू को बहुत बुरा लगा था और इससे दुखी उसने घर छोड़ दिया था और तब उसकी उम्र 11 साल थी। पिंकू के गायब होने के बाद परिजनों ने उसके लिए काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।

अब इस घटना के 22 साल बाद पिंकू अचानक से जब घर पहुंचा तो परिजन स्तब्ध रह गए। लड़ता जोगी के रूप में था और पहले उसने अपने पूरे गांव की परिक्रमा की तब फिर अपने घर पहुंचा। जिसके बाद परिजनों ने दिल्ली में रह रहे पिता और सौतेली मां को सूचना दी तो वो भी आ गए।

जब उन लोगों ने पिंकू के शरीर में चोट का निशान देखा तो उसको पहचान गए। अपने बेटे को जोगी के भेष में सही सलामत देख कर घरवाले रोने लगे। सभी ने पिंकू से घर में रुकने का निवेदन किया लेकिन वो नहीं माना और भिक्षा लेकर वहां से चला गया।