नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ को होटल में अपने दोस्तों के साथ जाना बड़ा मंहगा पड़ गया है। होटल के अंदर सेल्फी को लेकर हुआ विवाद अब तूल पकड़ रहा है। इस विवाद का हिस्सा बनी एक्ट्रेस सपना गिल जैसे ही बेल से बाहर आई, उन्होंने अपनी भड़ास निकालने के लिए क्रिकेटर के खिलाफ कई बड़े संगीन आरोप लगाते हुए सख्त कानूनी एक्शन लिया है।

अभिनेत्री ने पृथ्वी शॉ के खिलाफ मामला दर्ज कराते हुए उन पर संगीन आरोप लगाए हैं। सोशल मीडिया ‘इंफ्लुएंसर’ ने कथित छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पृथ्वी शॉ और उनके दोस्तों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। जिसके बाद से खिलाड़ी अब एक बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं।

जानकारी के अनुसार, बेल पर बाहर आने के बाद सपना गिल ने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और उनके दोस्त के खिलाफ मुंबई के एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। अभिनेत्री ने पृथ्वी शॉ और उनके दोस्त पर पहले झगड़ा करने के लिए उकसाना, मारपीट करने सहित कई आरोप लगाए गए हैं।

सपना गिल ने धारा 154, 326 ए, 326 बी, 354, 354 बी, 370, 370 ए, 376 डीबी, 376 ई, 509 के तहत शिकायत दर्ज कराई है।

बता दे कि पिछले सप्ताह एक होटल में सेल्फी लेने को लेकर यह विवाद सामने आया था जिसके बाद शॉ पर किए हमले के सिलसिले में गिल और कुछ अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था। सोमवार को एक मजिस्ट्रेट अदालत ने गिल को जमानत दे दी।

समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, सपना गिल के वकील काशिफ अली खान द्वारा सोमवार को दायर अर्जी में कहा गया है कि शॉ ने एक सार्वजनिक स्थान एक्ट्रेस के साथ छेड़छाड़ की और ‘घातक हथियार’ से हमला किया। अभिनेत्री ने दावा किया है कि जब वे अपने दोस्त को बचाने गई थीं तब क्रिकेटर ने उनके प्राइवेट पार्ट को छूने की कोशिश की।