नई दिल्ली। सिंगर और रैपर बादशाह देश में ही नही विदेशों में भी अपने गानों को लेकर मशहूर है। वे आए दिन एक से बढ़कर एक म्यूजिक एलबम रिलिज करते है और रिलिज होते ही उनके गानें पार्टी में सुने जा सकते है जिसके चलते लोग उन्हें पार्टी बॉय भी कहकर बुलाते हैं बादशाह अक्सर अपने गानों को लेकर चर्चा में बने रहते है लेकिन इस बार उनका गाना उनके लिए एक बड़ी मुसीबत बनकर आया है।

Badshah - SANAK (Official Video) | 3:00 AM Sessions

दरअसल, उनके एक गाने को सुनने के बाद महाकाल सेना ने अपनी आपत्ति पेश की है। महाकाल सेना के अध्यक्ष ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा है कि फिल्मों और गानों को बनाने के पहले किसी भी तरह की अश्लीलता या अश्लील शब्दो का प्रयोग नहीं करना चाहिए। महाकाल सेना ने आरोप लगाया है कि सिंगर बादशाह के गाने में अश्लीलता ज्यादा देखने को मिल रही है। दूसरी ओर बादशाह का यह गाना इंटरनेट पर आग की करह फैल रहा है।

वायरल वीडियो ने आप देख सकते है कि बादशाह मस्ती के साथ रैप गाते नजर आ रहे हैं। लेकिन इस गाने में में दो बार अश्लील शब्दो का उपयोग होने से उन पर आरोप लगाया जा रहा है। इन भद्दे शब्दों के बाद उन्हें भोलेनाथ का नाम भी लेते सुना जा सकता है, जिस कारण महाकाल सेना ने इस गाने को लेकर आपत्ति जताई है। सेना के पंडित ने बताया है कि बादशाह ने सनक गाने में भगवान भोलेनाथ का नाम जोड़कर अश्लील शब्दों का प्रयोग किया है इस कारण बादशाह को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। ब्राह्मण समाज और महाकाल सेना ने इसकी मांग की है।