Wednesday, December 31, 2025
HomeAutomobileइस लक्जरी कार की कीमत में हुआ 90 हजार का इजाफा, जान...

इस लक्जरी कार की कीमत में हुआ 90 हजार का इजाफा, जान लें नए दाम और फीचर्स

भारत के ऑटो बाजार में कारों के दामों में इजाफा होने का दौर जारी है। 1 जनवरी 2024 से लगभग सभी कार निर्माता कंपनियां अपनी कारों के दामों को बढ़ा चुकी हैं। इस लिस्ट में अब BMW का नाम भी शामिल हो चुका है। आपको बता दें की कंपनी ने अपनी लोकप्रिय कार BMW X1 SUV के दामों में बृद्धि कर दी है।

- Advertisement -

बता दें की कंपनी ने इस मॉडल में 90 हजार रुपये की बृद्धि की है। इसके अलावा कंपनी ने S ड्राइव 18i M स्पोर्ट की कीमतों में 60 हजार रुपये का इजाफा किया है। इसके अलावा S ड्राइव 18d M स्पोर्ट वेरिएंट में 90 हजार रुपये की वृद्धि की है। आपको बता दें की कंपनी ने X1 का 3rd जेनरेशन मॉडल मई 2023 में ही लांच किया था।

अब इतनी हो गई हैं नई कीमतें

आपको बता दें की BMW X1 SUV की नई कीमतें अब 49.50 लाख रुपये से लेकर 52.50 लाख रुपये तक हो चुकी हैं। कंपनी ने अपनी 2-सीरीज ग्रेन कूपे की कीमत भी 50 हजार रुपये तक बढ़ा दी हैं।

- Advertisement -

BMW X1 SUV का इंजन

आपको जानकारी दे दें की BMW X1 SUV में आपको 1.5 लीटर, 4 सिलेंडर, टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। जो की 13bhp की पावर तथा 230Nm का टॉर्क उत्पन्न करता है। वहीं इसमें दूसरा ऑप्शन डीजल इंजन का भी दिया हुआ है। यह इंजन 147bhp की पावर तथा 230Nm का तारक पैदा करने में सक्षम है। इन दोनों इंजन को 7 स्पीड ड्यूल क्लच ट्रांसमीशन के साथ में जोड़ा गया है।

BMW X1 SUV के फीचर्स

BMW X1 SUV में एक बड़ी किडनी ग्रील दी हुई है। एडेप्टिव LED लाइट्स को भी इसमें दिया गया है। इसकी छत को ढलान वाले आकार में बनाया गया है। इसके डैशबोर्ड पर सिंगल पीस कवर्ड डिस्प्ले में राइट और फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर तथा लेफ्ट और 14.9 इंच की टच स्क्रीन इंफोटेक स्क्रीन दी हुई है। इसमें फ्रंट पंक्ति सीट, हरमन कार्डन 12 स्पीकर ऑडियो सिस्टम तथा पार्किंग असिस्ट जैसी बहुत सी सुविधाएं दी गई हैं।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular