सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह के वीडियोस वायरल होते रहते हैं। वैसे तो आज के समय में हर कोई अपने दिन की शुरुआत भी इंस्टाग्राम रिल्स या यूट्यूब के शॉर्ट्स वीडियो से करता है। यह लोगों की दिनचर्या में शामिल हो चुका है। ऐसे में सोशल मीडिया पर कोई भी वीडियो या फोटो धड़ल्ले से लोगों के बीच वायरल हो जाता है। ऐसा ही एक वायरल वीडियो इन दिनों सबके जुबां पर छाया हुआ है। जिसके लिरिक्स पर आज के सभी युवाओं ने अपने अपने अंदाज में परफॉर्म किया हैं। इसके साथ ही वो वीडियोस पोस्ट कर रहे हैं और उनके वीडियो वायरल भी हो रहे हैं।

ऐसे तो सोशल मीडिया पर आए दिन हरियाणवी और भोजपुरी वीडियोस का ही धमाल होता है। वही एक बार फिर भोजपुरी एक्ट्रेस स्नेहा उपाध्याय (Sneha Upadhya) का एक गाना “तुमको क्या लगता है पटा लोगे”(Tumko Kyh Lagta Hain Pata Loge) का वीडियो इन दिनों सबके जुबां पर छाया हुआ हैं। इस वीडियो को यूट्यूब पर भी जमकर वायरल किया जा रहा हैं। इसके साथ ही आज की युवाओं ने और कई बड़े कलाकारों ने मिलकर इस लिरिक्स पर अपना अलग और बेहतरीन अंदाज से वीडियो बनाया है।

जोकि सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर जमकर वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि स्नेहा उपाध्याय का इससे पहले भी एक गाना काफी पसंद किया गया था। जिसके बोल “हेलो कौन” (Hello Kon) था। जो की सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा पसंद किया गया था। वही गाने ने काफी लाइक्स और मिलियन व्यूज हासिल किए थे।

वही अब तुमको क्या लगता है पटा लोगे गाने ने काफी कम समय में 12 मिलियन से ज्यादा लाइक्स और 1 करोड़ 12 लाख से ज्यादा व्यूज पा लिया हैं। सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। हर कोई इस गाने को अपने अंदाज से प्रेजेंट कर रहा है। आप भी देखें यह धांसू हिट वायरल सॉन्ग। इस गाने को खुद स्नेहा उपाध्याय ने गाया है। इस गाने पर लोगों के जमकर कमेंट बरस रहे हैं। वही बहुत सी लड़कियों को कहना है यूपी की लड़की तो उड़ा देगी, तो एक फैंस लिखती है दिल्ली वाली का क्या करेंगे मैं दिल्ली से हूं। ऐसे तरीके के कई बेहतरीन कमेंट से पोस्ट काफी वायरल हो रहा है।