Tuesday, December 30, 2025
HomeAutomobileYamaha की भरे मार्केट में फिरकी बना देगी Triumph की यह बाइक,...

Yamaha की भरे मार्केट में फिरकी बना देगी Triumph की यह बाइक, 888cc इंजन के साथ हैं धाकड़ फीचर्स

भारत के ऑटोमोबाइल बाजार में आपको एक से बढ़कर एक बाइकें मिल जाएंगी। लेकिन यदि आप कुछ हटकर ट्राई करना चाहते हैं तो आपको बता दें कि ट्रायम्फ इंडिया ने अपनी अपडेटेड Triumph Tiger 900 को लांच कर दिया है। आपको कंपनी इस बाइक में दो वर्जन दे रही है। बता दें कि इसकी बाइक कीमत 13.95 लाख और 15.95 लाख के बीच होने वाली है। जल्दी ही कंपनी इस बाइक की डिलीवरी शुरू करने वाली है।

- Advertisement -

Triumph Tiger 900 का इंजन

इस बाइक में आपको 888cc का इन-लाइन तीन-सिलेंडर इंजन मिलेगा। यह इंजन पहले की तुलना में ज्यादा पावर जेनरेट करता है। यह इंजन 9,500rpm पर 106bhp की अधिकतम पावर और 6,850rpm पर 90nm का पीक टॉर्क उत्पन्न करता है। इसका मतलब है कि इस बार इसमें 13bhp और टॉर्क में 3nm एनएम की बढ़ोतरी हुई है। इस इंजन को 6-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ में जोड़ा गया है।

Triumph Tiger 900 के फीचर्स

इस बार इस बाइक की ऊंचाई पहले से ज्यादा बढ़ी है। बता दें की टाइगर GT की सीट की ऊंचाई इस बार 820mm और 840mm के बीच होने वाली है। इस बाइक में आपको 7-इंच TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलने वाले हैं। इस बाइक में अप-साइड डाउन फोर्क्स की सुविधा भी दी हुई है। इसमें पीछे की और मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। इस बाइक में 320mm डिस्क और रियर में 255mm डिस्क दिए हुए हैं।

- Advertisement -

Triumph Tiger 900 के वेरिएंट

आपको बता दें कि कंपनी ने इसको 2 वेरिएंट में पेश किया है। टाइगर GT बाइक को हमेशा लंबी ट्रिप के लिए निर्मित किया जाता है। इसमें आपको स्पोक रिम्स दिए जाते हैं। ये नार्मल से ज्यादा चलते हैं तथा ऑफ़ रोड ड्राइव करते समय तेजी से घुमते हैं।

 

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular