Tuesday, December 30, 2025
HomeAutomobileमात्र 8 लाख की ये कार Scorpio को दे रहीं हैं पटखनी,...

मात्र 8 लाख की ये कार Scorpio को दे रहीं हैं पटखनी, 7 सीटर में अर्टिगा को भी धोया, जान लें डिटेल्स

वर्तमान में जो लोग लंबी ड्राइव वाले कार्य करते हैं अथवा जिनका परिवार बड़ा होता है। ऐसे लोग बड़ी गाड़ी को ही पसंद करते हैं। लेकिन अक्सर लोग समझ नहीं पाते हैं कि उन्हें कौन सी गाड़ी लेनी चाहिए। यदि आप भी 7 सीटर गाड़ी लेना चाहते हैं तो बता दें कि यह खबर आपके लिए ही है। यहां हम आपको कुछ ऐसी 7 सीटर गाड़ियों के बारे में जानकारी दे रहें हैं। जिनको आप कम बजट में बेहतरीन सुविधाओं के साथ खरीद सकते हैं।

- Advertisement -

Kia Carens

इसमें आपको काफी जबरदस्त फीचर के साथ 5 वेरिएंट दिए जाते हैं। इसमें आपको 6 सीटर और 7 सीटर सभी की सुविधाएं मिल जाती हैं। इसकी कीमत 10.45 लाख रुपए से लेकर 19.45 लाख रुपए के बीच है। इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल डीज़ल इंजन दिया गया है। इसके अलावा इसमें आपको 10.25 इंच टचस्क्रीन इंफोटमेंट स्क्रीन, क्रूज कंट्रोल जैसे आधुनिक फीचर्स दिए जाते हैं।

मारुति Ertiga

इसमें आपको CNG और पेट्रोल वेरिएंट दोनों ही दिए जा रहें हैं। इसमें 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह कार आपको 13.08 लाख रुपए में मिल जाती है। इसका पेट्रोल वर्जन 20 किलो मीटर और CNG वाला वर्जन 26.11 प्रति किलो का माइलेज आपको प्रदान करता है। इसमें आपको काफी जबरदस्त फीचर्स दिए जाते हैं।

- Advertisement -

Toyota Rumion

इसमें आपको 1.5 लीटर का इंजन दिया जा रहा है। CNG का ऑप्शन भी कंपनी आपको इसमें दे रही है। इसमें आपको 20.51 किलो मीटर का जबरदस्त माइलेज आसानी से मिल जाता है। CNG वेरिएंट में आपको यह 26.11 किलो मीटर प्रति किलो का माइलेज प्रदान करती है।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular