आपको बता दें कि सुजुकी जल्दी ही Japan Mobility Show 2023 में अपनी नई इलेक्ट्रिक कार को पेश करने जा रही है। ख़ास बात यह है कि इस कार में आपको 230 किमी की रेंज मिल रही है। जो किसी का भी दिल जीत सकती है। आपको इसका लुक बिलकुल maruti Suzuki Wagon R के जैसा ही दिया जा रहा है। इसको mini wagon EV नाम दिया गया है।

जल्द भारत में की जायेगी पेश

जानकारी के लिए बता दें कि जापान के टोक्यो में 26 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच Japan Mobility Show 2023 चल रहा है। इस शो में ही सुजुकी अपनी Suzuki eWX ev car को पेश करने वाली है। हालांकि अभी इसकी कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन ग्लोबल मार्केट में पेश होने के बाद इसको भारत में लांच किया जाएगा।

मिलेंगे neon हाइलाइट

सुजुकी की यह mini wagon EV एक जबरदस्त लुक में सामने आयी है। बता दें कि इसकी लंबाई 3395 mm, चौड़ाई 1475 mm और हाइट 1620 mm है। इसमें लॉन्ग पीलर्स के साथ silhouette भी दिए गए हैं। इसमें neon हाइलाइट की दिए गए हैं जो इसको काफी ज्यादा आकर्षक बनाते हैं।

mini wagon EV का लुक

आपको बता दें कि इस कार को मिनी इलेक्ट्रिक कांसेप्ट पर निर्मित किया गया है। इसमें C-शेप लाइटिंग यूनिट्स, LED लाइट बार भी दिए गए है। इस कार के बॉडी कलर फ्रंट बंपर काफी यूनिक दिए गए हैं। इसमें आपको जबरदस्त लुक दिया जाता है। इस कार के बंपर में वर्टिकल शेप दिया गया है। इसमें ग्रे इंसर्ट भी दिया गया है। इन सबके अलावा इस कार में विंग मिरर की सुविधा भी आपको दी जाती है।