one wheel electric scooter
one wheel electric scooter

आज के समय में विज्ञान काफी तरक्की कर रहा है। विज्ञान की इस तरक्की में इंटरनेट ने चार चांद लगा दिए हैं। इसी कारण आज का समय इंटरनेट का युग कहलाता है। वाहनों की तकनीक भी अब काफी आगे बढ़ चुकी है। पहले वाहन पेट्रोल से चलते थे वे आज बिजली से दौड़ते दिखाई पड़ते हैं।

आज का समय इलेक्ट्रिक वाहनों का है। कफी बड़ी संख्या में लोग इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीद रहें हैं। वहीं हमारे देश के ही एक लड़के ने घर में ही एक ख़ास इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाकर सभी को हैरान कर दिया है। इस स्कूटर की ख़ास बात यह है की इसमें दो नहीं बल्कि एक ही पहिया है। यह स्कूटर एक ही पहिये पर चलता है। इस लड़के का वीडियो इस समय इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है।

यूट्यूब चैनल पर शेयर किया वीडियो

आपको बता दें की इस लड़के ने इस स्कूटर का निर्माण अपने ही घर पर किया है। इसको “सेल्फ बैलेंसिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर” का नाम दिया गया है। इस स्कूटर को इस लड़के ने किस प्रकार से बनाया है। उसका वीडियो भी इस लड़के ने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है। इस वीडियो को काफी देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में लोग इस वीडियो को देखकर हैरान हो रहें हैं।

एक पहिये पर चलता है स्कूटर

आपको पता होगा ही की पहिये किसी भी स्कूटर के महत्वपूर्ण अंग होते हैं। आजकल दुनियाभर के इंजीनियर एक पहिये का वहां बनाने में लगे हुए हैं। लेकिन भारत के इस लड़के ने एक पहिये का स्कूटर अपने घर पर ही बनाकर सभी को हैरान कर दिया है। इस स्कूटर को आप वीडियो में सड़क पर चलता हुआ। स्कूटर को देखकर काफी लोग हैरानी भरे कमेंट कर रहें हैं।