आज के जीवन काफी भागदौड़ भरा है और महंगाई भी लगातार बढ़ती जा रही है। अन्य सभी चीजों के साथ पेट्रोल के भाव भी तेजी से बढ़ते जा रहें हैं। इसी कारण अब लोग इलेक्ट्रिक वाहनों की और रुख करने लगें हैं। इस स्थिति में विभिन्न वाहन निर्माता कंपनियां भी एक से बढ़कर एक रेंज और फीचर्स वाले इलेक्ट्रिक वाहनों को लांच कर रही हैं।

इसी क्रम में आज हम आपको हीरो कंपनी के एक धांसू स्कूटर के बारे में यहां जानकारी दे रहें हैं। इसका नाम Hero Duet E है। यह स्कूटर हालांकि अभी लांच नहीं किया गया है लेकिन इसके फीचर्स, रेंज आदि की जानकारियां सामने आ चुकी हैं। अतः अब हम आपको इसी आधार पर इसके बारे में जानकारी दे रहें हैं।

Hero Duet E के ख़ास फीचर्स

आपको जानकारी दे दें की Hero Duet E नामक इस स्कूटर में आपको काफी जबरदस्त फीचर्स दिए हुए हैं। इसमें टच स्क्रीन डिस्प्ले, एलईडी लाइटिंग, और डिजिटल मीटर आदि बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं। जो इसको बेहद एडवांस बनाते हैं। इस स्कूटर में काफी पावरफुल मोटर लगाईं हुई है।

बता दें की इसमें 250W के बीएलडीसी हब मोटर को लगाया हुआ है। इसकी टॉप स्पीड और एक्सेलरेशन इसको एक आदर्शन वाहन बनाते हैं। इस स्कूटर में आपको काफी दमदार बैटरी दी हुई है। जानकारी दे दें की कंपनी ने इसमें लिथियम आयन बैटरी को लगाया हुआ है। जिसके कारण आपको 250 किमी की शानदार रेंज मिलती है।

कीमत तथा ऑफर्स

अभी तक मिली जानकारी अनुसार कंपनी अपने इस दमदार स्कूटर को मई 2024 में लांच कर डालेगी। इसकी कीमत की बात करें तो बता दें की इसके दाम मात्र 52,000 रुपये बताये जा रहें हैं। जो की काफी किफायती हैं। यह स्कूटर आपको काफी बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है तथा सुविधाजन और किफायती भी है।

ख़ास बात यह है की यदि आप इस स्कूटर को खरीदना चाहते हैं और आपके पास पर्याप्त बजट नहीं है तो आप इस स्कूटर को ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं। कंपनी आपको इस स्कूटर पर फाइनेंस प्लॉन ऑफर कर रही है। जिसके तहत आप काफी कम डाउन पेमेंट में इस स्कूटर को अपने घर ले जा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आप अपने नजदीकी हीरो शोरूम पर विजिट कर सकते हैं।