देखा जाए तो मार्केट में एंट्री लेवल स्कूटर की हमेशा डिमांड बनी रहती है। इस प्रकार के स्कूटर 1 लाख रुपये से कम कीमत में आते हैं और इनमें अलॉय व्हील और डैशिंग कलर ऑप्शन की खरीदार को मिलता है।

इस प्रकार के दो ही स्कूटर हैं, जिनके नाम Honda Activa 125 और TVS Ntorq 125 हैं। ये दोनों ही बेहतरीन रफ़्तार वाले स्कूटर हैं। इन दोनों में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और डिजिटल कंसोल की सुविधा दी जाती है। आइये अब आपको इन दोनों के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Honda Activa 125 के फीचर्स, माइलेज तथा कीमत

होंडा एक्टिवा 125 स्कूटर में आपको 8.3 पीएस की अधिकतम पावर मिलती है। यह स्कूटर आपको 60 kmpl का हाई माइलेज प्रदान करता है। इसमें आपको 4 वेरिएंट दिए जाते हैं। 10.4 न्यूटन मीटर का पीक टॉर्क यह स्कूटर उत्पन्न करता है। इसमें 5 कलर ऑप्शन Pearl Night Start Black, Heavy Grey Metallic, Rebel Red Metallic, Pearl Precious White और Midnight Blue Metallic आपको दिए जाते हैं।

इसके बेस मॉडल की कीमत 82,043 रुपये एक्स शोरूम है। जब की इसके टॉप मॉडल की कीमत 91,233 रुपये है। इसका वजन 109 किलोग्राम है। इस स्कूटर में आपको अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर की सुविधा भी दी जाती है। इसमें ड्रम ब्रेक, सिंपल हैंडलबार और हैवी सस्पेंशन दिया जाता है।

TVS Ntorq 125 के फीचर्स, माइलेज तथा कीमत

इस स्कूटर में आपको हाई पावर 124.8cc पेट्रोल इंजन दिया जाता है। यह इंजन आपको हाई स्पीड के लिए 9.3bhp का पावर प्रदान करता है। इसकी टॉप स्पीड 95 km/h की है। महज 5 सेकेंड में यह स्कूटर 60 kmph की रफ़्तार को पकड़ लेता है। इस स्कूटर में आपको 5.8 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया जाता है।

इस स्कूटर को कंपनी ने 6 वेरिएंट में बाजार में उतारा है। इस स्कूटर की शुरुआती कीमत 87,135 हजार रुपये एक्स शोरूम है। जब की इसके टॉप मॉडल की कीमत 98,955 हजार रुपये एक्स शोरूम है। यह स्कूटर आपको 42 kmpl का हाई माइलेज प्रदान करता है तथा इसका वजन 118 kg है।