आज के समय में हमारे देश के ऑटोमोबाइल बाजार में एक से बढ़कर एक इलेक्ट्रिक वाहन जुड़ते ही चले जा रहें हैं। लगातार लांच होते इलेक्ट्रिक वाहनों से भारतीय वाहन बाजार में वृद्धि होती ही जा रही है। इसी क्रम में अब Tata भी अपनी एक धांसू इलेक्ट्रिक SUV को उतार रही है। इसमें आपको पावरफुल बैटरी के साथ जबरदस्त रेंज दी जा रही है। अतः यह माना जा रहा है की टाटा की यह इलेक्ट्रिक गाड़ी महिंद्रा की धाक को कम कर सकती है। आइये अब आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

टाटा कर्व इलेक्ट्रिक के फीचर्स

टाटा कर्व इलेक्ट्रिक में आपको बेहद शानदार फीचर्स दिए जायेंगे। इसके अलावा इसमें आपको दमदार परफॉर्मेंस भी मिलेगी। यह गाड़ी भारत के बाजार में ICE वेरिएंट के साथ में एंट्री करेगी। इसके दोनों वेरिएंट को पहले कांसेप्ट मॉडल के रूप में प्रदर्शित किया जाएगा। इसके बाद में कंपनी की और से फाइनल प्रोडक्शन मॉडल को पेश किया जाएगा।

इलेक्ट्रिक गाड़ियों की संख्या भारतीय बाजार में लगातार बढ़ती जा रही है। 2024 में कई शानदार इलेक्ट्रिक गाड़ियां लांच हुई हैं, जिन्हें बेहतरीन रिस्पांस भी मिला है। इस गाड़ी में आपको अत्याधुनिक इंफोटेनमेंट सिस्टम, मल्टीपल एयरबैग्स, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 360 डिग्री कैमरा और शानदार रेंज दी जाएगी। ये सभी फीचर्स आपकी ड्राइव को बेहतरीन बनाएंगे।

दमदार बैटरी तथा रेंज

इस गाड़ी में आपको काफी दमदार बैटरी दी जा रही है। बता दें की इसमें 40.5 किलोवाट की बैटरी दी जायेगी। इसकी तुलना में टाटा पंच में 35 किलोवाट की बैटरी को दिया जा सकता है। कंपनी के मुताबिक टाटा कर्व इलेक्ट्रिक आपको 465 किलोमीटर की शानदार रेंज देगी। वहीं टाटा पंच इलेक्ट्रिक में आपको 300 किमी की रेंज मिल सकती है। दोनों ही गाड़ियों की रेंज इनकी बैटरी क्षमता पर निर्भर करती है। आपको इन दोनों ही गाड़ियों में पावरफुल मोटर दी जायेगी।

लांचिंग तथा कीमत

आपको बता दें की इस गाड़ी की लांचिंग डेट तथा कीमत के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी हुई है। फ़िलहाल इसकी टेस्टिंग को शुरू कर दिया गया है। यह एक कांसेप्ट मॉडल है। माना जा रहा है की इसको जनवरी 2025 में लांच किया जाएगा। इसकी कीमत 20 लाख रुपये के लगभग हो सकती है। यह गाड़ी इलेक्ट्रिक वाहनों में सबसे ज्यादा सेल होने वाली गाड़ी बन सकती है।