yamaha की बाइकों का इस्तेमाल भारत में काफी पुराने समय से किया जाता है। मजबूत इंजन तथा बेहतरीन लुक के चलते yamaha की बाइकों को पसंद किया जाता है। अब कई दो पहिया वाहन निर्माता कंपनियां अपनी पुरानी बाइकों को नए फीचर्स तथा आधुनिक लुक के साथ बाजार में फिर से लांच कर रहीं हैं। जो खरीदारों को काफी पसंद भी आ रहीं हैं। इसी क्रम में अब yamaha भी अपनी पुरानी धमाकेदार बाइक yamaha RX 100 को फिर से बाजार में उतार रही है। आज हम आपको इसके बारे में ही विस्तार से जानकारी दे रहें हैं।

नया इंजन तथा फीचर्स

आपको बता दें की इस बाइक में आपको पुराने 98सीसी इंजन के स्थान पर 256सीसी का BS6 इंजन मिल सकता है। जो की पहले के इंजन से काफी ज्यादा दमदार है। यह इंजन 20 bhp की पावर और 19.93 Nm का पीक टॉर्क उत्पन्न करेगा। कुल मिलाकर इस बाइक जबरदस्त रफ़्तार मिलेगी।

इसमें आपको क्या कुछ ख़ास फीचर्स दिए जाएंगे, इस बारे में भी कुछ साफ़ नहीं कहा जा सकता है क्योकि इस बारे में कंपनी ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन बताया जा रहा है की बाइक में फुल LED हेडलाइट्स, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और अलॉय व्हील्स जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।

कीमत तथा लांचिंग

नई RX 100 बाइक की कीमत के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है क्योकि कंपनी ने इस बारे में कुछ नहीं बताया है हालांकि जानकार लोगों का कहना है की यह बाइक 1 से 1.5 लाख रुपये में आपको मिल सकती है। यामाहा RX 100 बाइक की लांचिंग के बारे में भी अभी कंपनी ने कुछ नहीं बताया है लेकिन यदि आप इस बाइक को खरीदना चाहते हैं तो आपको इसके लांच होने की खबर पर नजर रखनी होगी।

जानकार लोगों का कहना है की यामाहा जल्दी ही यामाहा RX 100 के नाते मॉडल को लांच कर सकती है। अब देखना यह है की आखिर कब तक यह बाइक लांच होकर भारत की सड़कों पर अपना सिक्का फिर से जमाती है।