नई दिल्ली: TVS Raider बाइक आज के समय में लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। क्योकि अपने खास फीचर्स के चलते लोग इसे खरीदना ज्यादा पसंद कर रहे है। लेकिन अब TVS Raider के लिए होंडा की यह बाइक मुसीबत बनकर सामने आ रही है। 3 वेरिएंट और 5 रंगों के साथ पेश की जाने वाली इस बाइक का नाम New Honda SP 125  है, जिसमें 124.8cc BS6 का इंजन दिया गया है, जो 11.2 bhp की पॉवर और 11.2 Nm का टार्क जेनरेट करने की क्षमता रखता है।

Honda SP 125 का अपडेटेड वर्जन

देश की सबसे बड़ी कपंनियों में से एक होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने अपनी  SP125 2023 बाइक को भारत में लॉन्च कर दिया है। जिसकी शुरुआती कीमत 85,131 रुपये के करीब की रखी गई है।

दो वैरिएंट में किया है लांच

कपंनी ने अपनी इस नई मोटरसाइकिल में कई खास फीचर्स दिए है इसे दो वेरिएंट्स ड्रम और डिस्क में पेश किया गया है, यदि आप ड्रम ब्रेक मॉडल को लेते है तो इसकी एक्स शोरूम कीमत 85,131 रुपये और यदि डिस्क ब्रेक मॉडल को पसंद करते है तो इसकी एक्स शोरूम कीमत 89,131 रुपये है।

New Honda SP 125 2023 के धांसू इंजन

2023 होंडा एसपी 125 में 124.8cc BS6 का इंजन दिया गया है, जो 11.2 bhp की पॉवर और 11.2 Nm का टार्क जेनरेट करने की क्षमता रखता है। इस इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है इस मोटरसाइकिल में फ्रंट में 240mm ड्रम/130mm डिस्क ब्रेक दिया है, जबकि रियर में 130mm ड्रम ब्रेक मिलता है। जिससे राइडर्स बाइक चलाते समय आने वाली अनहोनी से बच सके। इसके टायर्स ट्यूबलेस होने के साथ फाइव-स्पोक अलॉय व्हील्स से लैस हैं। इस बाइक में एलईडी डीसी हेडलैंप, इंजन स्टार्ट/स्टॉप स्विच, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल और इक्वलाइज़र के साथ कॉम्बी-ब्रेक सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

New Honda SP 125 2023 पांच कलर 

होंडा एसपी 125 बाजार में पांच कलर के साथ पेश की गई है। जिसमें ब्लैक, ग्रे मेटैलिक, रेड मेटैलिक, ब्लू और मैट मार्वल ब्लू मेटैलिक जैसे कलर शामिल हैं।